प्रकृति की गोद में ट्रैकिंग, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: हिंद इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा विद्यार्थियों के लिए ट्रैकिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ते हुए “Health is Wealth” का संदेश देना, शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
संस्थान के निदेशक एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि संतोष पोद्दार ने अनुशासन, सकारात्मक सोच और टीमवर्क का महत्व बताया। कार्यक्रम में ट्रैकिंग, योग, व्यायाम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

