Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सभी आंगनवाड़ी केन्द्र तथा लाभार्थी के घर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार राजनीति

    आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सभी आंगनवाड़ी केन्द्र तथा लाभार्थी के घर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सभी आंगनवाड़ी केन्द्र तथा लाभार्थी के घर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

    बछवारा : बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कराने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. जिसमें 6 माह से ऊपर के बच्चों को अनुपूरक आहार का सेवन कराया गया. जानकारी अनुसार पोषक क्षेत्र के शिशुओ को खीर खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान धात्री माताओं को भी पूरक पोषाहार एवं साफ़- सफाई के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण की भी जानकारी दी गई. साथ ही गर्भ के समय की खान-पान और परहेज के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से बताया गया. अरवा पंचायत के जहानपुर गांव स्थित केंद्र संख्या 82 की सेविका उषा कुमारी तथा अरवा गाछिटोला के केंद्र संख्या 78 की सेविका द्वारा लाभार्थी के घर जाकर हाल में 6 महीना पूरे किये बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया.मौके पर मौजूद पिरामल स्वास्थ्य के shivendra कुमार ने ऊपरी आहार की जरूरत एवं फायदे पर चर्चा की. बोले 6 माह के बाद उपरी आहार आवश्यक रूप से प्रारंभ किया जाए. सेविका ने बताया कि 6 माह से 9 माह के शिशु को दिन भर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना तथा 12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाना चाहिए. इसके अलावा अभिभावकों को बच्चों के दैनिक आहार में हरी पत्तीदार सब्जी और पीले नारंगी फल को शामिल करने की जानकारी दी गई. साथ ही सेविका केे द्वारा उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी जानकारियां देतेे हुए छोटा परिवार सुखी परिवार विषय पर चर्चा किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में 2पिस्तौल 4 जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
    Next Article 18 लीटर महुआ शराब बरामद , कारोबारी हुआ फरार

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.