Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नुसरत जहां कभी गैंगरेप के आरोपी से करती थीं प्यार, नाम उछला तो टूटा रिश्ता, वरना हो जाती शादी!
    Headlines सिनेमा

    नुसरत जहां कभी गैंगरेप के आरोपी से करती थीं प्यार, नाम उछला तो टूटा रिश्ता, वरना हो जाती शादी!

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता . बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की बेहद चर्चित सांसद हैं. नुसरत अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और उनका ट्रेडिशनल लुक अक्सर ही विवादों से घिरा रहता है. नुसरत ने एक हिंदू बिजनेसमैन से शादी रचाई है जिस कारण उन्हें लोग जमकर ट्रोल करते हैं. लेकिन नुसरत ने ट्रोलर्स की परवाह किए बगैर मजे में अपनी जिंदगी जीती हैं. 2019 में नुसरत जहां को पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से सांसद चुना गया था. तब से अभी तक नुसरत सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब नुसरत जहां का नाम एक चर्चित गैंगरेप के आरोपी के साथ जुड़ा था और फिर दोनों का रिश्ता टूट गया था.

    तारीख 5 फरवरी और साल था 2012. जब कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में एक तलाकशुदा महिला के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया और चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए. ये गैंगरेप का मामला काफी उछला और मीडिया की सुर्खियों में पूरी तरह छा गया. चारों तरफ इसी गैंगरेप औरदोषियों के खिलाफ सख्त सजा की चर्चा थी. मामले की जांच जैसे ही शुरू हुई तो पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए. इन फरार हुए आरोपियों में कादर खान और मोहम्मद अली शामिल थे.

    तलाकशुदा महिला के साथ गैंगरेप केस में फरार हुए दो आरोपियों में से एक यानि कादर खान का उस वक्त नुसरत जहां के साथ रिश्ता था.गैंगरेप की घटना से कुछ महीने पहले से दोनों रिलेशनशिप में थे और खबरें ऐसी थीं कि जिस साल घटना हुई उसी साल दोनों शादी के बारे में प्लान कर रहे थे.

    जिस वक्त गैंगरेप का मामला हुआ तो नुसरत जहां का नाम भी उछला. नुसरत पर आरोप लगा कि बलात्कार के बाद फरार कादर खान उनके साथ संपर्क में था और नुसरत ने इस बात को छुपाया था.Nusrat Jahanवहीं नुसरत का कहना था कि, 5 फरवरी को तलाकशुदा महिला के साथ हुई घटना के बाद वह कादर से मिली जरूर थीं लेकिन वह ये नहीं जानती थीं कि कादर पर बलात्कार के आरोप लगे हैं.

    मामले की जांच कर रही पुलिस को ये भी पता तला कि, नुसरत जहां ने अपने और कादर खान के नाम से मुंबई के एक होटल में कमरा बुक किया था. लेकिन नुसरत ने पुलिस से कहा था कि दोनों की मुलाकात नहीं हो रही थी. घटना के चार साल बाद 2016 में कादर खान और मोहम्मद अली पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों को पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद से हिरासत में लिया. दोनों को पार्क स्ट्रीट गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी बनाया गया.लेकिन ये मामला यहीं नहीं रुका उस वक्त नुसरत के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की गई. लोगों का कहना था कि नुसरत ने घटना के आरोपी को बचाने में मदद की है इसलिए केस दर्ज किया जाए. लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया.

    इस पूरे घटनाक्रम पर नुसरत जहां ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाई थी. नुसरत ने मामले को जीवन का सबसे बुरा दौर बताते हुए कहा था कि, उन्हें उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे उनका मानसिक बलात्कार हो रहा है. इन आरोपों और घटना के बाद नुसरत और कादर का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया.फिर नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचा ली. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. इसके अलावा नुसरत फिल्म और राजनीति दोनों गह अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान – गजनी प्रांत में एक सभा में धमाका, 15 लोगों की मौत, 20 घायल
    Next Article इंदौर में दंपति की हत्या के आरोप में बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.