Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट
    Breaking News Headlines

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. त्योहारों का समय आते ही अपनों के पास जाने की चाहत हर दिल में बढ़ जाती है, लेकिन इस बार घर जाने की राह थोड़ी महंगी होने जा रही है. देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का एलान कर दिया है. 6 अक्टूबर की रात 12:01 बजे के बाद से की जाने वाली हर नई बुकिंग पर यह बढ़ा हुआ चार्ज वसूला जाएगा. इसका सीधा असर उन आम मुसाफिरों की जेब पर पड़ेगा, जो दिवाली, छठ और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में घर लौटने के लिए हवाई टिकट की तलाश कर रहे हैं.

    जेट फ्यूल के दामों में आई तेजी बनी बड़ी वजह

    हवाई यात्रा के महंगे होने के पीछे सबसे बड़ा कारण विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दामों में आया जबर्दस्त उछाल है. इंडिगो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने के भीतर जेट फ्यूल की कीमतों में चौदह प्रतिशत से भी ज्यादा का उछाल देखा गया है. यह बढ़ोतरी इतनी ज्यादा है कि मौजूदा समय में एविएशन फ्यूल के दाम पिछले करीब एक दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुके हैं. किसी भी एयरलाइन कंपनी के कुल संचालन खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा ईंधन का ही होता है. ऐसे में जब ईंधन की कीमतें आसमान छूने लगीं, तो कंपनी के पास उड़ानों के संचालन को बनाए रखने के लिए सरचार्ज लगाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा.

    दूरी के हिसाब से तय होगा टिकट का अतिरिक्त बोझ

    इंडिगो ने इस बढ़ोतरी को एक समान रखने के बजाय दूरी के हिसाब से बांटा है, ताकि कम दूरी तय करने वाले यात्रियों पर ज्यादा दबाव न पड़े. अगर आप 500 किलोमीटर तक की हवाई यात्रा कर रहे हैं, तो अब आपको हर टिकट पर 375 रुपये अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज के तौर पर देने होंगे. इसी तरह, 501 से लेकर 1,000 किलोमीटर तक की दूरी वाले सफर के लिए यह चार्ज 600 रुपये रखा गया है. जो लोग 1,001 से 1,500 किलोमीटर के बीच की यात्रा करेंगे, उन्हें अपने टिकट पर 900 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे.

    लंबी दूरी के घरेलू सफर की बात करें तो 1,501 से 2,000 किलोमीटर की उड़ानों पर 1,150 रुपये का फ्यूल सरचार्ज तय किया गया है. वहीं 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाली उड़ानों पर यात्रियों को सबसे ज्यादा यानी 1,300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता या चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के बजट पर सीधा असर पडऩे वाला है.

    विदेश जाने वालों पर भी पड़ेगा असर

    घरेलू उड़ानों के साथ-साथ विदेश जाने वाले मुसाफिरों के लिए भी हवाई सफर खर्चीला हो गया है. अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर इंडिगो ने 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है. इसमें सबसे बड़ा झटका यूरोप जाने वाले यात्रियों को लगा है, जहां उड़ानों पर अधिकतम 10,000 रुपये तक का चार्ज वसूला जाएगा. त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में विदेशों में छुट्टियां बिताने या काम के सिलसिले में बाहर जाने वालों को अब पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.

    यात्रियों पर असर कम रखने का दावा

    एयरलाइन का कहना है कि विमान ईंधन की बेतहाशा बढ़ती दरों की वजह से उड़ानों को सामान्य रूप से संचालित करना काफी कठिन और महंगा हो गया है. हालांकि कंपनी ने यह सफाई भी दी है कि उसने इस सरचार्ज को बेहद संतुलित और सीमित रखने का प्रयास किया है, ताकि यात्रियों पर अचानक बहुत भारी बोझ न पड़े. एयरलाइन के अनुसार, संचालन लागत के बड़े हिस्से को संभालने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें
    Next Article मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.