Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की जितनी आबादी उतने बच्चे तो यूपी के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते हैं: सीएम योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    दिल्ली की जितनी आबादी उतने बच्चे तो यूपी के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते हैं: सीएम योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में एक लाख 58 हजार से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल हैं. एक करोड़ 80 लाख से अधिक यानि दिल्ली की जितनी आबादी है, उतना हमारे यहां बेसिक शिक्षा परिषद में बच्चे पढ़ते हैं.

    सीएम योगी ने ये बातें 97,663 स्वयं सहायता समूहों और उनके संगठनों को 445 करोड़ 92 लाख की पूंजीकरण धनराशि के आनलाइन हस्तांतरण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के ड्रेस निर्माण में प्रदेश में बहुत सारे जिलों ने अच्छा काम किया है. खासतौर पर प्रयागराज में 17 हजार ड्रेस एक महिला स्वयं सेवी समूह ने तैयार किया है. इतने बच्चों के लिए दो-दो यूनिफार्म बनवाने के साथ प्रदेश सरकार एक करोड़ 80 लाख बच्चों को स्वेटर भी दे रही है.

    सीएम योगी ने कहा कि अगर आप दिल्ली से यूपी की तुलना करते हैं तो यह भी याद रखने की जरूरत है कि यूपी की जनसंख्या 24 करोड़ है और यहां कोरोना वायरस संक्रमण से 8,000 लोगों की जान गई है, जबकि दिल्ली की आबादी महज 1.75 करोड़ है, पर वहां कोरोना वायरस संक्रमण से 10,000 लोग जान गंवा चुके हैं. साफ है कि यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर प्रबंधन दिल्ली के मुकाबले काफी बेहतर रहा है.

    योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता के लिए हाथ से पोछा लगाने की जरूरत न पड़े. इसके लिए मशीन या अन्य प्रकार की व्यवस्था दें. प्रदेश में राशन की दुकानों में जहां भी अनियमितता की शिकायत आती है और वह निरस्त होती है तो पहली प्राथमिकता गांव की महिला स्वयं सेवी समूह को दें. इसमें अगर प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें देकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए.

    इस दौरान यूपीएसआरएलएम और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के बीच एमओयू का भी आदान-प्रदान हुआ. आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया, प्रयागराज, बाराबंकी और लखनऊ जिले की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 23 हजार महिलाओं को पांच साल के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें बकरी पालन, सब्जी उत्पादन और फूलों की खेती में फाउंडेशन तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण देगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
    Next Article झारखंड में जमीन धंसने से जलती कोयला खदान में समा गई महिला, जलने से मौत

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.