Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप का ऐलान: संजय सिंह होंगे यूपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    आप का ऐलान: संजय सिंह होंगे यूपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

    आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नाम का ऐलान किया. प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के अनुसार कार्यकर्ताओं ने भी संजय सिंह को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग की है. आप यूपी में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है.

    वहीं दिल्ली में अपनी डगमगाती सियासत के बीच उत्तर प्रदेश में अस्तित्व तलाश रही आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं को गुरुवार को यहां के पत्रकारों ने उनकी करतूतों का जिक्र कर आइना दिखा दिया. प्रेस कांफ्रेंस की राजनीति करने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह का दांव उलटा पड़ गया. दूसरों पर आरोप लगा सियासत चमकाने की कोशिश कर रहे संजय सिंह से पत्रकारों ने दिल्ली में यूपी वालों के अपमान और बेकाबू कोरोना पर सवाल दाग दिए.

    पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के बजाय आप सांसद प्रेस कांफ्रेंस बीच में ही छोड़ कर चल दिए. कोविड प्रबंधन में डब्ल्यूएचओ समेत दुनिया भर में प्रशंसा पा रही योगी सरकार पर सवाल उठाने पहुंचे संजय सिंह दिल्ली में कोविड के नाम पर उपकरणों की खरीद में हुए घालमेल पर सबूतों के साथ हुए सवाल पर तिलमिला उठे. यूपी में राजनीति करने का सपना देख रहे संजय सिंह से पत्रकारों ने कोरोना के कठिन दौर में यूपी बिहार के लोगों को दिल्ली से जबरन बाहर किए जाने पर सवाल पूछा लेकिन सीधा जवाब देने के बजाय संजय सिंह मामले को टाल गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे अमीर बैंकर हैं उदय कोटक
    Next Article पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

    Related Posts

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    August 10, 2026

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 10, 2026

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    VB-G-RAM-G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन स्तरों पर प्रशिक्षण

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.