प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी * धर्मग्रथों के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का उपदेश दिया था और इसीलिए यह तिथि गीता जयंती के रूप में प्रसिद्ध है. * तमाम आदर्शों को अपनाने में सबसे बड़ी अड़चन मोह है… इसलिए जो श्रद्धालु सत्य की राह पर चलना चाहते हैं, मोह के बंधन से मुक्ति हो कर सद्कर्म करना चाहते हैं वे नियमितरूप से श्रीकृष्ण को प्रणाम करके गीता पढं़े और मोक्षदा एकादशी करें. * न्याय के क्षेत्र में जो उत्तम कार्य करना चाहते हैं वे भी मोक्षदा एकादशी करें. -…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सेलेक्टर का ऐलान किया. क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के इंटरव्यू के बाद पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को चीफ सेलेक्टर बनाने का ऐलान किया गया है. उनके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती भी टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी में शामिल किये गए हैं. इन तीनों के अलावा हरविंदर सिंह और सुनील जोशी भी सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा है. मतलब मौजूदा चयन समिति में पांचों गेंदबाज शामिल हुए हैं, जिसमें से चार तेज गेंदबाज रहे हैं. क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने चयनकर्ता बनने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के…
नई दिल्ली. देश में लगातार पांचवे दिन 25 हजार से कम कोरोना मामले आए हैं और लगातार 14वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 23,067 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 336 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 24,661 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 1 लाख 46 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक 1,47,092 लोगों की मौत हो…
नई दिल्ली. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तंज कसते हुये कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, देश का तो सवाल ही नहीं उठता. आज जब वे राष्ट्रपति को विरोध व्यक्त करने गए तब कांग्रेस से कोई भी नेता किसानों से हस्ताक्षर करवाने नहीं आया और न किसानों ने हस्ताक्षर किए. अगर राहुल गांधी इतने चिंतित होते, तो किसानों के लिए कुछ कर सकते थे, जब उनकी सरकार सत्ता में थी. कांग्रेस का चरित्र हमेशा से किसान विरोधी रहा है. इससे पहले कृषि कानूनों के समर्थन में बागपत के किसान मजदूर संघ के 60 किसानों…
नई दिल्ली. केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2021 से देश में सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह यात्रियों के लिए उपयोगी है, फास्टैग होने पर टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे नकद भुगतान, समय और ईंधन की बचत होगी. सरकार की योजना है कि देशभर के टोल प्लाजा को पूरी तरह से जीपीएस से जोड़ दिया जाए, जिससे लोगों को लंबी लाइनों में घंटों खड़े होने से राहत मिलेगी. सरकार FASTag के जरिये टोल प्लाजा में 100 प्रतिशत भुगतान…
नई दिल्ली. आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर नहीं हो पाये जम्मू-कश्मीर के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को आयुष्मान भारत के पीएमजेएवाय-सेहत योजना की शुरुआत करेंगे. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सभी रहवासियों को पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना को लॉन्च करेंगे. जम्मू-कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार सेहत योजना का मतलब है सोशल एंडेवर फॉर हेल्थ एंड टेलीमेडिसिन. यह केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक हेल्थ इंश्योरेंस योजना है. विभाग ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है. विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक क्षण है.…
इंदौर. बिट्रेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद वहां से लगभग 118 यात्रियों के हाल के दिनों में मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पहुंचने की पुख्ता सूचनाओं के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य हरकत में आ गया है. आज शाम तक मात्र 30 यात्रियों से संपर्क हो सका है और शेष 88 से संपर्क के प्रयास जारी थे. राज्य में पिछले नौ माह से अधिक समय से कोरोना वायरस का प्रकोप है और सबसे अधिक प्रभावित इंदौर जिला ही है. जिले की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूर्णिमा गडरिया ने आज यहां मीडिया…
नई दिल्ली. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सदा अटल में पुष्पांजलि अर्पित की. वहीं अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे. पीएमओ के अनुसर एक बटन दबाकर मोदी नौ करोड़ किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छह राज्यों के किसानों के साथ संवाद भी करेंगे. इसके अनुसार…
नई दिल्ली. उत्तर भारत के ज्यादातार राज्यों में पिछले तीन चार दिनों से ठंड से मिली राहत के बाद फिर से ठंड का एहसास होगा. 25 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में ठंड का एहसास हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि अब फिर से पारे में गिरावट दर्ज की जायेगी. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्व से आने वाली हवा की वजह से आज से फिर ठंड के जोर पकड़ सकती है. वहीं राजस्थान के माउंट आबू में पिछले 10 दिनों से सुबह के समय जगह-जगह ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो…
नई दिल्ली. तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों के धरना-प्रदर्शन को एक महीना होने को आया है. यहां पर हजारों की संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं. वहीं सरकार ने किसानों को पत्र लिखकर वार्ता का आमंत्रण दिया है, लेकिन किसान संगठन लगातार सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं. वहीं दिल्ली-यूपी और हरियाणा के अन्य बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में किसान धरने पर हैं और अपनी मांगों को लेकर टस से मस नहीं हो रहे हैं. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर…
