Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिन- शुक्रवार, 25 दिसंबर, 2020, उत्तम न्यायाधीश बनना चाहते हैं तो मोक्षदा एकादशी करें!
    Headlines धर्म

    आज का दिन- शुक्रवार, 25 दिसंबर, 2020, उत्तम न्यायाधीश बनना चाहते हैं तो मोक्षदा एकादशी करें!

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2020Updated:December 25, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

    * धर्मग्रथों के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का उपदेश दिया था और इसीलिए यह तिथि गीता जयंती के रूप में प्रसिद्ध है.

    * तमाम आदर्शों को अपनाने में सबसे बड़ी अड़चन मोह है… इसलिए जो श्रद्धालु सत्य की राह पर चलना चाहते हैं, मोह के बंधन से मुक्ति हो कर सद्कर्म करना चाहते हैं वे नियमितरूप से श्रीकृष्ण को प्रणाम करके गीता पढं़े और मोक्षदा एकादशी करें.

    * न्याय के क्षेत्र में जो उत्तम कार्य करना चाहते हैं वे भी मोक्षदा एकादशी करें.

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे. ओप को हर छोटी बात पर क्रोध आएगा. नौकरी, व्यापार के स्थान पर या घर में किसी को दुख न पहुंचे इसका खास ख्याल रखें. किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जा सकते हैं.

    वृष राशि:- आज आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा. कोई नया कार्य प्रारंभ न करें. खान-पान में विशेष ख्याल रखें. स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए संभव हो तो प्रवास टाल दें. योग-ध्यान करके मानसिक रूप से शांत रहें.

    मिथुन राशि:- आज के दिन मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे. मित्रों तथा परिवार के साथ खुशनुमा वातावरण रहेगा. समाज में सम्मान और यश भी बढ़ेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा.

    कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए आनंददायक होगा व परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा, फिर भी आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है. नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल मिलेगा.

    सिंह राशि:- आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलेगी जिससे कोई सृजनात्मक कार्य संपन्न होगा. संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं. आज आप धार्मिक परोपकार का कार्य करेंगे.

    कन्या राशि:- आज कई बातों को लेकर चिंता में रहेगे, जिससे आपको शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता हो सकती है. परिवार के सदस्यों से अनबन हो सकती है. मां का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए ख्याल रखें. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान रखें. धन का खर्च होगा.

    तुला राशि:- आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे. किसी धार्मिक प्रवास पर जा सकते हैं. नए कार्य के शुरु करने के लिए शुभ दिन है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

    वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है. अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाये. वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनेगी. विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, इसे दूर करने के लिए प्रयास करें. धार्मिक कार्यों में खर्च अधिक हो सकता है.

    धनु राशि:- आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे, ऐसा गणेश जी कहते हैं. लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी. शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी. स्वजनों के मिलने से मन खुश होगा. निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकते हैं.

    मकर राशि:- आज आपका मन अस्वस्थ रहेगा. धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने के योग हैं. स्वजनों और मित्रों से अनबन हो सकती है. धनहानि और मानहानि के योग बन रहे हैं. आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा

    कुम्भ राशि:- आज कुछ ऐसा लाभ मिलेंगे जिससे आपका आनंद 2 गुना हो जाएगा. नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं जो शुभ होगा. व्यापारियों को विशेष लाभ हो सकता है. सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति बढ़ेगी. संतान पक्ष के साथ मेल-जोल अच्छा बना रहेगा. आय बढे़गी और प्रवास का आयोजन होगा.

    मीन राशि:- आज का दिन शुभ है. आपको नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे. जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी. व्यापार में उगाही से धन मिलेगा. बड़ों और पिता की ओर से लाभ प्राप्त होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेतन शर्मा बने टीम इंडिया को चीफ सेलेक्टर, कुरूविला और मोहंती भी हुये कमेटी में शामिल
    Next Article संगीत मेला में थिरकने लगीं ममता बनर्जी, कहा- बंगाल को नहीं बनने देंगे गुजरात

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.