Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के आंदोलन का आज 30वां दिन
    Breaking News

    नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के आंदोलन का आज 30वां दिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों के धरना-प्रदर्शन को एक महीना होने को आया है. यहां पर हजारों की संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं. वहीं सरकार ने किसानों को पत्र लिखकर वार्ता का आमंत्रण दिया है, लेकिन किसान संगठन लगातार सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं.

    वहीं दिल्ली-यूपी और हरियाणा के अन्य बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में किसान धरने पर हैं और अपनी मांगों को लेकर टस से मस नहीं हो रहे हैं. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को रोजाना यातायात जाम की दिक्कत से जूझना पड़ता है.

    शनिवार को क्रिसमस की छुट्टी होने के चलते आम दिनों की तुलना में राहत मिल सकती है. प्रदर्शन के चलते सिंघु और टीकरी बॉर्डर बंद है तो गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर को भी बंद किया गया है. ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को चिल्ला बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से आवागमन नहीं करने की गुजारिश की है.

    उधर केंद्र सरकार द्वारा किसान हितों को ध्यान में रखते हुए नवीन कृषि बिलों का समर्थन करने के लिए जिले के किसान सामने आए हैं. यूपी की अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से गुरूवार को किसान बिल का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के नाम पत्र लिखकर कृषि बिल के लिए आभार प्रकट किया.

    अखिल भारतीय गुजज़्र महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी बबलू गुर्जर ने बताया कि संगठन की ओर से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशु वर्मा को ज्ञापन देकर किसान बिल का समर्थन किया है.

    उन्होंने कहा कि किसान होने के नाते हम सरकार के नवीन कृषि बिल का प्रचार प्रसार करते हुए समस्त जनपद को जागरूक करेंगे. वह विभिन्न स्थानों पर जाकर किसानों को इस बिल से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करते हुए कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. महामाया फ्लाइओवर के पास गुर्जर संगठन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइन राष्ट्र संवाद
    Next Article विधायक डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को दिया धन्यवाद

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.