नई दिल्ली. करीब 7 महीनों में पहली बार, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 500 से नीचे दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में यहां कोविड-19 के सिर्फ 424 नए मामले मिले हैं. राज्य स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर सिर्फ 0.62 प्रतिशत रह गई है. कोरोना टेस्टिंग में बढ़ोतरी और अन्य सावधानी बरतने के चलते महामारी पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 68,759 नमूनों की जांच की गई. वहीं कुल 708 मरीजों को…
Author: Devanand Singh
कराची. पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण करने के बाद अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के कम से कम 11 कोयला खनिकों की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया. पुलिस के हवाले से कहा कि काम करने के लिए माछ कोयला खदान जा रहे खनिकों का अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया और पास की पहाडिय़ों पर ले जाकर उन्हें गोली मार दी. पुलिस के अनुसार इनमें से छह खनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल पांच अन्य ने अस्पताल ले जाते…
पटना. बिहार में कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए उद्योग क्षेत्र को फिर से जिंदा करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. उद्योग क्षेत्र में मंदी की वजह से रोजगार पर भी असर पड़ा है, जिसकी वजह से बेरोजगारी इस वक्त बहुत बड़ी समस्या है. ऐसे में नीतीश सरकार उद्योग को जिंदा करने की दिशा में कई स्तरों पर काम कर रही है. स्टेट और नेशनल हाईवे के किनारे बनेगा लैंड बैंक सरकार के सामने इस कोशिश में कई चुनौतियों भी आ रही हैं. इस वक्त सरकार के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती आ रही है,…
मध्यप्रदेश में लव-जिहाद के बाद अब प्रदेश की शिवराजसिंह चौहान सरकार पत्थरबाजों के खिलाफ कानून बनाएगी, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त सजा के साथ साथ उनकी प्रापर्टी को राजसात करने का प्रावधान होगा, इस आशय की बात आज शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की लंच पार्टी के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कही. सीएम श्री चौहान ने बता कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन है, ऐसे लोगों को सख्त सजा देने के लिए अधिकारियों को कानून बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं, पिछले दिनों प्रदेश के मंदसौर, उज्जैन व नीमच में…
नई दिल्ली. सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने रविवार को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक को बिक्री और वितरण के लिए कोवैक्सीन बनाने की अनुमति दे दी. इससे पहले स्वदेशी कोरोनावायरस वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए नियामक स्वीकृति मिली थी. एक शीर्ष सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड को बिक्री के लिए दवा निमाज़्ण की अनुमति दे दी. इससे पहले रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया वीजी सोमानी ने घोषणा की कि भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए अनुमति दी गई है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के…
जमशेदपुर। चार दिवसीय नेत्र ज्योति महायज्ञ के दूसरे दिन आज नेत्र रोगियों का ऑपरेशन सत्र आयोजित हुआ, जिसमें 156 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती, डॉ. मलय द्विवेदी, डॉ. विवेक केडिया ने राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया। प्रत्येक वर्ष के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले इस नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन रेड क्रॉस के पेट्रन समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में किया जाता है। जिस कड़ी में आज 156 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के पश्चात…
मेलबर्न. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में खेला जाना है. सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है. टीम इंडिया के सभी खिलाडिय़ों और सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. टेस्ट सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. टीम इंडिया आज मेलबर्न से सिडनी के लिए रवाना होगी. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के पांच क्रिकेटर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ खेल सकते हैं. इन पांचों…
नई दिल्ली. भारत में कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. अब जल्द ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होगा. राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे कोवैक्सिन का इस्तेमाल क्लीनिकल ट्रायल मोड पर किया जाएगा. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को महामारी से सुरक्षा के लिए एक रणनीतिक निर्णय बताया है. इस बीच कुछ स्वतंत्र वैज्ञानिकों ने अलग राय दी है. कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार कोवैक्सिन के फेज 1 और फेज 2 के ट्रायल तो उत्साहवर्धक हैं, लेकिन…
नई दिल्ली. देश में कोरोना के मामले भी घटने लगे हैं. पिछले सात दिनों में दूसरी बार 17 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 16,504 नए संक्रमित मरीज आए हैं, वहीं कोरोना संक्रमण से 214 लोगों की मौत हो गई है. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 19,557 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ तीन लाख 40 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक 1,49,649 लोगों हो चुकी है. कुल एक्टिव केस घटकर…
पत्रिका परिवार की ओर से राष्ट्र संवाद के अभिभावक प्रेरणा स्रोत ब्रह्मर्षि विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह जी की पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
