Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान बोले: पत्थरबाज समाज के दुश्मन है, जल्द बनाया जाएगा कानून
    Breaking News Headlines

    एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान बोले: पत्थरबाज समाज के दुश्मन है, जल्द बनाया जाएगा कानून

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश में लव-जिहाद के बाद अब प्रदेश की शिवराजसिंह चौहान सरकार पत्थरबाजों के खिलाफ कानून बनाएगी, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त सजा के साथ साथ उनकी प्रापर्टी को राजसात करने का प्रावधान होगा, इस आशय की बात आज शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की लंच पार्टी के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कही.

    सीएम श्री चौहान ने बता कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन है, ऐसे लोगों को सख्त सजा देने के लिए अधिकारियों को कानून बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं, पिछले दिनों प्रदेश के मंदसौर, उज्जैन व नीमच में पत्थरबाजी की घटनाएं हुई है, ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाने के संकेत दिए थे. उन्होने यह भी कहा कि सिर्फ पत्थरबाजी ही नहीं कई बाद उत्पाती सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाते है, आग लगाने जैसी घटनाओं को अंजाम देते है, किसी की भी दुकान को आग के हवाले कर देते है, यह अक्षम्य अपराध की श्रेणी में आता है. शांतिपूर्ण तरीके से कोई अपनी बात कहे, इसकी इजाजत तो लोकतंत्र देता है, लेकिन आग लगाकर तोडफ़ोड़ करो, पत्थर चला दो, इसकी इजाजत तो किसी को भी नहीं दी जा सकती है.

    अब सरकार ने निर्णय लिया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ न सिफ कार्यवाही की जाएगी बल्कि अगर सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाता है तो सजा के साथ साथ नुकसान की राशि भी वसूली जाएगी, भले ही इसके लिए उनकी संपत्ति को राजसात ही क्यों न करना पड़े. सीएम श्री चौहान ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज कायम रहेगा. इस तरह के अपराधी साधारण अपराधी नहीं है, इन्हे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा . अभी तो मामूली सी कार्रवाई होती थी, अब हम सख्त सजा का प्रावधान करने के लिए कानून बना रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत बायोटेक को कोवैक्सीन के वितरण और बिक्री के लिये मिली अनुमति
    Next Article बिहार : नीतिश सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हाईवे के किनारे लैंड बैंक बनाएगी, ऐसे करेगा काम

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.