Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार : नीतिश सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हाईवे के किनारे लैंड बैंक बनाएगी, ऐसे करेगा काम
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार : नीतिश सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हाईवे के किनारे लैंड बैंक बनाएगी, ऐसे करेगा काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए उद्योग क्षेत्र को फिर से जिंदा करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. उद्योग क्षेत्र में मंदी की वजह से रोजगार पर भी असर पड़ा है, जिसकी वजह से बेरोजगारी इस वक्त बहुत बड़ी समस्या है. ऐसे में नीतीश सरकार उद्योग को जिंदा करने की दिशा में कई स्तरों पर काम कर रही है.

    स्टेट और नेशनल हाईवे के किनारे बनेगा लैंड बैंक

    सरकार के सामने इस कोशिश में कई चुनौतियों भी आ रही हैं. इस वक्त सरकार के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती आ रही है, वो है उद्योग के लिए जमीन की समस्या. इस समस्या को कम करने के लिए नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के आसपास राज्य सरकार लैंड बैंक बनाने का निर्देश बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकार (बियाडा) को दे चुकी है.

    कई विभागों के साथ मुख्य सचिव ने की मीटिंग

    राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने को लेकर मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग में कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए. इस मीटिंग में मुख्य रूप से फोकस उद्योग विभाग पर रहा. मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूती से लागू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकार ने लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. इसके लिए इस क्षेत्र के लोगों को उद्योग विभाग ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहा है.

    मुख्य सचिव ने इस संबंध में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा से जानकारी ली. विभाग के इसके लिए योजना बनाई है और इसे सीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. उसके बाद इसकी क्रियान्वयन होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान बोले: पत्थरबाज समाज के दुश्मन है, जल्द बनाया जाएगा कानून
    Next Article पाकिस्तान में अपहरण के बाद शिया हजारा समुदाय के 11 खनिकों की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.