Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार दिवसीय नेत्र ज्योति महायज्ञ में 156 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण
    Breaking News Headlines झारखंड

    चार दिवसीय नेत्र ज्योति महायज्ञ में 156 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। चार दिवसीय नेत्र ज्योति महायज्ञ के दूसरे दिन आज नेत्र रोगियों का ऑपरेशन सत्र आयोजित हुआ, जिसमें 156 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती, डॉ. मलय द्विवेदी, डॉ. विवेक केडिया ने राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया। प्रत्येक वर्ष के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले इस नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन रेड क्रॉस के पेट्रन समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में किया जाता है। जिस कड़ी में आज 156 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के पश्चात कल सोमवार को भी चिकित्सकों की टीम द्वारा नेत्र रोगियों का लगातार ऑपरेशन किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों की टीम द्वारा 400 से अधिक मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया गया था, उऩमें से अधिकांश नेत्र रोगियों के ऑपरेशन के लक्ष्य के साथ नेत्र चिकित्सकों की टीम कार्य कर रही है। उन्होने बताया कि 5 जनवरी को शिविर के समापन सभी नेत्र रोगियों के विदाई के साथ होगा। आज ऑपरेशऩ सत्र के दौरान चन्द्रमोहन सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल, मनोज कुमार बागड़ी, आशुतोष पारीक, डी. के. घोष, समीर दत्ता, कौशिक राय मुख्य रूप से उपस्थित थें। नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन राष्ट्रीय अंधापन निवारण अभियान के तहत जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश के अनुरूप किया जा रहा है। सभी मरीजों का ऑपरेशन से पूर्व कोविड-19 जांच जिला सर्विलांस टीम की ओर से किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरे टेस्ट मैच से पहले अच्छी खबर, सभी भारतीय खिलाडिय़ों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव
    Next Article भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के वितरण और बिक्री के लिये मिली अनुमति

    Related Posts

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.