Author: Devanand Singh

मध्यप्रदेश के इंदौर में  शाम 6 बजे के लगभग पुलिस ने पांच नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर 70 करोड़ रुपए की 70 किलो ड्रग्स व 13 लाख रुपए बरामद किए हैं. पकड़े गए पांचों आरोपी तेलंगाना व मध्यप्रदेश के ही रहने वाले है, ऐसा कहा जा रहा है यह देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार नायता मुण्डला सनावदिया के समीप पहाड़ी पर नशे के सौदागर एकत्र हुए, जिसपर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी, पुलिस को देखते ही सौदागर कार से भाग निकले, जिन्हे पीछा…

Read More

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार दोपहर एक गोशाला में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी कि एक दर्जन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. बताया गया कि शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी. जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के नंगला बढ़ी गांव की अस्थायी गोशाला में शॉर्ट सर्किट के कारण आग…

Read More

नई दिल्ली/ लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि थे. कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द किया है. इस पर उन्होंने खेद भी जताया है. ब्रिटेन प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की और भारत नहीं जा पाने के लिए खेद व्यक्त किया. पीएम से बात करते हुए जॉनसन ने कहा कि जिस गति से ब्रिटेन में नया कोरोनावायरस संस्करण फैल रहा है, उनके लिए ब्रिटेन…

Read More

बीजिंग. चीन के सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले संपत्ति प्रबंधन फर्म के पूर्व चेयरमैन को 26 करोड़ डॉलर की घूसखोरी, भ्रष्टाचार और द्विविवाह के चलते मंगलवार को मौत की सजा सुनाई गई है. कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सदस्य लाई जियोमिन ने सरकारी टेलीविजन चैनल पर जनवरी 2020 में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार के आरोपों को स्वीकार किया था. तियानजिन के कोर्ट ने कहा कि जल्द दौलत की चाहत में लाई ने अपने पद का दुरुपयोग किया. उन्होंने घूस को बहुत बड़ा करार देते हुए स्थिति को विशेष गंभीर करार दिया. कोर्ट ने कहा कि उन्होंने बेहद घटिया मानसिकता दिखाई है.…

Read More

नई दिल्ली. स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि देश में 10 दिनों में वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है. कोवैक्सीन के इस्तेमाल से पहले रजामंदी लेनी जरूरी होगी. मंजूरी मिलने के 10 दिन बाद वैक्सीन रोल आउट हो सकती है. कोरोना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये बात कही. इसमें कहा गया कि देश के अलग-अलग राज्यों में किया गया वैक्सीन का ड्राई सफल रहा है. गौरतलब है कि 3 जनवरी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोवशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी थी.…

Read More

नई दिल्‍ली. योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि एलोपैथी की दवाओं का, ड्रग माफियाओं लूटतंत्र षडयंत्र को खत्म करके आयुर्वेद की वैश्विक प्रतिष्ठा करनी है. इसके लिए बहुत बड़ा पुरुषार्थ करना है. वहीं, बाबा रामदेव ने वैक्सीन न लगवाने की घोषणा कर नया विवाद खड़ा दिया हैं. उन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की घोषणा की है. हालांकि, उन्होंने वैक्सीन का स्वागत तो किया है पर कहा कि वह ऐसा इसलिए नहीं करेंगे कि उन्हें वैक्सीन से डर लगता है. बल्कि इसलिए कि उन्हें योग, आयुर्वेद ध्यान पर पूरा भरोसा है. बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव की…

Read More

वॉशिंगटन. अमेरिका में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि 20 जनवरी को जो बाइडेन के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने से ठीक पहले डोनाल्‍ड ट्रंप देश छोड़कर जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप स्‍कॉटलैंड जाने की योजना बना रहे हैं. चुनाव में हार के बाद से ही ट्रंप इसे पचा नहीं पाए हैं और लगातार नतीजों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. अब स्‍कॉटलैंड में 19 जनवरी को ट्रंप के इस्‍तेमाल किए जाने वाले अमेरिकी सेना के विमान के उतरने की सूचना के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया है. स्‍कॉटलैंड के…

Read More

नई दिल्‍ली. संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सत्र में नियमों का पालन किया जाएगा. बजट सत्र के पहले दिन 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे. बजट सत्र 2 हिस्सों में होगा. पहला भाग 29 जनवरी को शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा. बजट सत्र का दूसरा भाग 8 मार्च को शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा. संसद में बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. कोरोना वायरस महामारी के चलते केंद्र सरकार ने इस वर्ष संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया. शीतकालीन सत्र…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी आद‍ित्यनाथ सरकार ने एमबीबीएस और बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप कर रहे छात्रों के लिए भत्ता बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार ने एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षा पास कर चुके छात्रों के इंटर्नशिप भत्ता (internship allowance) में बढ़ोतरी कर दी है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके यह जाकारी साझा की गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों या विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस / बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को…

Read More

लौरिया प्रखण्ड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आरटीपिएस काउंटर पर जमा करने की जिलाधिकारी से माँग धोबनि धर्मपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी नेजामुद्दीन के द्वारा जिला प्रशासन से की गई माँग बेतिया संवाददाता लौरिया प्रखण्ड कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए महीनों तक चक्कर काटना पड़ रहा है। लौरिया प्रखण्ड का बहुत पंचायत मुख्यालय से दस से बारह किलोमीटर की दूरी पर है। सबसे बड़ी समस्या यह है की सप्ताह में एक दिन सोमवार को हीं आवेदन लिया जाता है। तथा आवेदन जमा करने के बाद कोई रिसीविंग भी प्रखण्ड के कर्मचारियों के द्वारा नही दिया जाता…

Read More