नई दिल्ली. चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले उद्योगपति झोंग शानशान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार दोबारा एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. अब मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं. आज बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी के मालिक एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने और दुनिया के रईसों के सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए. वहीं मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर लुढ़क गए हैं. अंबानी की कुल संपत्ति 74 अरब डॉलर है. इसके साथ ही एलन मस्क दूसरे नंबर…
Author: Devanand Singh
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यवसायिक वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत देते हुए कोरोना काल के दौरान 63 दिनों के रोड टैक्स को माफ कर दिया है. बता दें कि बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है. 63 दिनों का रोड टैक्स माफ मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में व्यवसायिक एवं राज्य में निबंधित वाहनों को लॉकडाउन…
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. लखनऊ के विकास प्राधिकरण की जमीन के साथ घोटाले की खबर सामने आई है. आपको बता दें कि एलडीए की 524 बीघा जमीन को भू माफिया ने बेच दिया है. राधाग्राम योजना को बेची जमीन भू माफिया ने पूरी 524 बीघा जमीन को भू माफिया ने लखनऊ में ही चल रही राधाग्राम योजना को बेचा है. अब जब इस मामले की सुध प्रशासन को लगी तो पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गई. जब इस मामले की जानकारी…
बेंगलुरू. इसरो के बड़े वैज्ञानिक और अहमदाबाद स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के पूर्व निदेशक तपन मिश्रा ने दावा किया है कि 2017 में उन्हें जहर दिया गया था. तपन मिश्रा ने ये दावा अपनी फेसबुक पोस्ट में किया है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि उन्हें ये जहर किसने और क्यों दिया था? तपन मिश्रा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि यह जहर उन्हें बेंगलुरू में प्रमोशन इंटरव्यू के समय दिए गए नाश्ते में मिलाकर दिया गया था. उन्होंने बताया कि घर पर जो आर्सेनिक देते हैं, वो ऑर्गेनिक होता…
लखनऊ. रोहिंग्या को लेकर यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. महाराष्ट्र के अलावा यूपी में एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई है, खलीलाबाद, बस्ती, अलीगढ़ और संत कबीरनगर में छापेमारी की गई है. एटीएस टेरर फंडिंग को लेकर भी सबूत की तलाश कर रही है. संतकबीरनगर से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि रोहिंग्या के लोगों के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाए जा रहे थे. मालूम हो कि काफी समय से रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से भाग रहे हैं और दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं. म्यांमार की बहुसंख्यक आबादी…
राउरकेला. देश में एक के बाद एक जहरीली गैसों के रिसाव के मामले बढ़ते जा रहे हैं. यूपी के प्रयागराज स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड में आमोनिया रिसाव के बाद अब ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव का एक मामला सामने आया है. जहरीली गैस के रिसाव के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गैस कैसे लीक हुई है, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. बता दें कि पिछले महीने ही प्रयागराज के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव में अमोनिया गैस…
आनंद मार्ग के एक दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में 100 पौधों का वितरण केशवानंद अवधूत का निधन इलाज के दौरान कोलकाता में गया।उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी एक पेड़ के कई जिंदगी” कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी हैं पौधा ग्रहण करने वाले आनंद मार्ग के निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में पौधा ग्रहण करने वाले के प्रति संस्था आभारी है जमशेदपुर 6 जनवरी 2021 जमशेदपुर: पूरे विश्व में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस के कुप्रभावऔर उससे उत्पन्न महामारी की स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से निशुल्क पौधा वितरण का प्रचार प्रसार किया गया…
पंचायत चुनाव समय पर हो ताकि अफसर बेलगाम ना हो :- सुनील गुप्ता सोनाराम मुर्मू बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मुसाबनी प्रखंड के संयोजक सम्मेलन में पंचायत चुनाव समय पर होने का प्रस्ताव भी पारित किया गया राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन मुसाबनी में संपन्न राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत सूरदा क्रॉसिंग चौक में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता स्थानीय वार्ड सदस्य सोनाराम मुर्मू ने किया, जबकि संचालन वार्ड सदस्या गायत्री सिंह देव ने की। स्वागत भाषण कृष्णा देव पातर ने किया। अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन…
श्री गणीनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी जमशेदपुर के सभागार मे नववर्ष मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन संस्था के द्वारा किया गया।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुंदर गुप्ता, अध्यक्ष के द्वारा किया गया। नववर्ष मिलन समारोह मे संस्था के संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य, कार्यकारणी सदस्य, महिला सदस्यों एवं समाज के लोगों ने एक दुसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज के मिलन समारोह मे संरक्षक सह संगठन प्रभारी श्री विनय कुमार गुप्ता ने विगत वर्ष मे संस्था के द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों को समाज के सामने रखा एवं इस वर्ष के होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों…
नई दिल्ली. देश की नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने जा रही है. वह 56 ट्रांसपोर्ट प्लेन के लिए 2.5 बिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाली है. मेक-इन-इंडिया पहल के तहत एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एंड टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड संयुक्त रूप से 56 सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ प्रोजेक्ट को पर काम करने वाले हैं. अधिकारियों ने कहा कि अनुबंध के तहत, एयरबस पहले 16 विमानों को फ्लाईअवे की स्थिति में आपूर्ति करेगा, जबकि शेष 40 को टीएएसएल द्वारा भारत में असेंबल किए जाएंगे. रक्षा मंत्रालय ने अपने साल के अंत की समीक्षा में…
