सरायकेला जिला बार एसोसिएशन ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन पटना में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर राजेश शुक्ल का किया सम्मान सरायकेला खरसांवा जिला बार एसोसिएशन ने आज सरायकेला जिला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार अधिवक्ता की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का आज भव्य अभिनंदन किया तथा पिछले दिनों पटना में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से श्री शुक्ल को बधाई दी। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार ने…
Author: Devanand Singh
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन डॉ आर. एन. झा के अध्यक्षता में तंबाकू फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन डॉ आर. एन. झा के अध्यक्षता में उनके सभागार कक्ष में तंबाकू फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर एक कार्यशाला आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के 50 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन महोदयने उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को नए साल की बधाई देते हुए एवं भाग लेने लिए स्वागत कर किए। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर साहिल पाल ने वर्तमान की…
स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत- मंगल कालिंदी जमशेदपुर कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा की 60 वीं जयंती पर स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय मंगल कालिंदी ने कहा कि आज के युवा समाजसेवी व नेताओं को स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा के आदर्शों का अनुपालन करना चाहिए| उन्होंने स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा को कुशल राजनेता बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के साथ पथ प्रदर्शक बताते हुए कहा कि आज स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा मृत्यु के 30 वर्ष बाद भी हम उन्हें एकत्रित होकर उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर…
फेमस टीवी ऐक्ट्रेस आश्का गोराड़िया इस वक्त गोवा मे हैं. वह वहां बढ़िया वक्त बिता रही हैं. साथ ही अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैन्स की धड़कनें भी बढ़ा रही हैं. आश्का एकता कपूर की फेमस ‘नागिनों’ में से एक हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह टीवी ऐक्ट्रेस बनने से पहले उनकी सेक्रेट्री थीं. वह ‘बिग 6’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं. इस सीजन में उनका नाम लेस्बियन कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा था. आश्का गोराड़िया ने लॉकडाउन का वक्त अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ बढ़िया वक्त बिताया. ब्रेंड गोवा में योगा स्कूल चलाते हैं. लॉकडाउन अनाउंस होते ही आश्का वहां…
पटना. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि सब लोगों को मांग करने का अधिकार है. उन लोगों के पास तो पहले सरकार थी. आज मांग कर रहे हैं. पहले ही दिलवा देते. दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर मायावती और सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की थी. रावत का कहना…
जम्मू. जम्मू-कश्मीर में मौसम का बदला मिजाज आफत लेकर आया है. कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतर गया है. चौथे दिन भी घाटी देश दुनिया से कटी हुई है. श्रीनगर जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द की गई हैं. रनवे पर बर्फ जमने से फिसलन हो गई है. मरीसल नाला कुंड में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने 22 परिवारों को निकाला कुलगाम के मरीसल नाला कुंड में हिमस्खलन की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने यहां से 22 परिवारों को निकालकर सरकारी स्कूल में रहने का इंतजाम करा दिया है…
राउरकेला. ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से बुधवार सुबह चार कर्मचारियों की मौत हो गयी तथा छह अन्य बीमार हो गए. गैस रिसाव प्लांट के कोयले की रासायनिक इकाई में हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस रिसाव के कारण प्लांट में काम कर रहे छह कर्मचारी बीमार हो गये थे. सभी बीमार कर्मचारियों को शुरू में प्लांट की डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया था,जहां से चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए इस्पात जनरल अस्पताल ले जाया गया. आईजीएच में ले गए कर्मचारियों में दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो…
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बर्डफ्लू को लेकर दहशत व्याप्त है, जिसे देखते हुए आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर चर्चा की, जिसमें फैसला लिया गया है कि साउथ के राज्यों से फिलहाल पोल्ट्री के कारोबार को रोक दिया जाए. बैठक में सीएम श्री चौहान ने कहा कि यह रोक अस्थाई तौर पर लगाई गई है, हालांकि प्रदेश में अभी संकट जैसे कोई हालात नहीं है, बचाव के लिए हर जरुरी कदम उठाए जा रहे है. बैठक में केन्द्र सरकार की गाइड लाइन पर भी चर्चा हुई और गाइड लाइन पर अमल करने के निर्देश…
नई दिल्ली. कोरोना पर राहत की खबर है. भारत 8 महीने बाद दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है. यहां अब 2.22 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ऐसे ही मरीजों को एक्टिव केस कहा जाता है. बाकी एक करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 50 हजार 151 मरीजों की मौत हो चुकी है. मई में भारत टॉप-10 संक्रमित देशों की सूची में आया था. सितंबर तक दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश हो गया था. पूरी दुनिया में ऐसे एक्टिव केस की संख्या 2.34 करोड़ है. इनमें भारत…
नई दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. प्रणब मुखर्जी की ऑटोबायोग्राफी द प्रेसिडेंशियल ईयर्स में दावा किया गया है कि नेहरू ने नेपाल को भारत में विलय करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. उनका दावा है कि नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह ने भारत में विलय का प्रस्ताव दिया था लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उनकी जगह इंदिरा गांधी उस समय भारत की प्रधानमंत्री होती तो शायद ऐसा नहीं करतीं.…
