Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्फबारी के कारण देश-दुनिया से कटा जम्‍मू-कश्‍मीर, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द
    Breaking News Headlines

    बर्फबारी के कारण देश-दुनिया से कटा जम्‍मू-कश्‍मीर, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्‍मू. जम्मू-कश्मीर में मौसम का बदला मिजाज आफत लेकर आया है. कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतर गया है. चौथे दिन भी घाटी देश दुनिया से कटी हुई है. श्रीनगर जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द की गई हैं. रनवे पर बर्फ जमने से फिसलन हो गई है.

    मरीसल नाला कुंड में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने 22 परिवारों को निकाला

    कुलगाम के मरीसल नाला कुंड में हिमस्खलन की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने यहां से 22 परिवारों को निकालकर सरकारी स्कूल में रहने का इंतजाम करा दिया है ताकि उन्हें कोई पेरशानी न हो.

    उड़ी में तीन मकान ढहे

    वहीं कश्मीर के उड़ी में भारी बर्फबारी से तीन मकान ढह गए हैं. हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की बात सामने नहीं आई है. घाटी के आधे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण बिजली गुल है.

    रामबन-बनिहाल के बीच कई हिस्सों में लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. हाईवे बंद होने से सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं. प्रदेश के अन्य कई जिलों में दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं. जिला राजोरी और पुंछ को जोड़ने वाला मुगल रोड (कश्मीर) पहले से ही बंद है. पुंछ में बारिश के बीच एक कार पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए.

    ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में ही कई हिस्सों में 1-2 फुट बर्फ गिरने से संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं. बर्फ हटाने के लिए मशीनरी और श्रमिकों को लगाया गया है. शनिवार से लगातार बर्फबारी हो रही है. शहर के ही आधे इलाकों में बिजली सप्लाई ठप है. बिजली के तारों पर बर्फ गिरने से कई जगह तार टूट गए हैं. लगातार हो रही बर्फबारी से मरम्मत कार्यों में बाधा आ रही है.

    जवाहर टनल पर भारी बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इतनी बर्फ हटने में कई दिन लग सकते हैं. जिला पुंछ के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है. जिला उधमपुर के समरोली सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात बंद रहा.

    जिला राजोरी, किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह, कठुआ के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है. जिला जम्मू में दूसरे दिन भी रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा. इससे तापमान में गिरावट आई है.

    11वीं की परीक्षाएं स्थगित

    खराब मौसम को देखते हुए कश्मीर संभाग में 6 जनवरी को होने वाली 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

    फंसे लोगों के लिए देवदूत बने पुलिस कर्मी

    भारी बर्फबारी के कारण रास्ते में फंसे यात्रियों के लिए बांदीपोरा और अवंतीपोरा पुलिस देवदूत बनकर पहुंची. पुलिस कर्मियों ने फंसे यात्रियों को मदद पहुंचाकर वाहनों को निकाला. अवंतीपोरा पुलिस ने लेथपोरा, खेड़ू, त्राल अवंतीपोरा और पांपोर क्षेत्र में विशेष मदद अभियान चलाया. पुलिस वाहन में अवंतिपोरा से एक गर्भवती महिला को उपजिला अस्पताल पांपोर शिफ्ट किया गया. इसी तरह डडसारा क्षेत्र से भी एक गर्भवती को द्रंबुल त्राल से उपजिला अस्पताल त्राल पहुंचाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार की मौत, छह घायल
    Next Article सोनिया गांधी और मायावती को भारत रत्न की मांग पर क्‍या बोले नीतीश

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.