Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना, 8 महीने बाद टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से हुआ बाहर
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में कोरोना, 8 महीने बाद टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से हुआ बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना पर राहत की खबर है. भारत 8 महीने बाद दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है. यहां अब 2.22 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ऐसे ही मरीजों को एक्टिव केस कहा जाता है. बाकी एक करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 50 हजार 151 मरीजों की मौत हो चुकी है. मई में भारत टॉप-10 संक्रमित देशों की सूची में आया था. सितंबर तक दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश हो गया था.

    पूरी दुनिया में ऐसे एक्टिव केस की संख्या 2.34 करोड़ है. इनमें भारत के केवल 0.94 प्रतिशत मरीज हैं. सबसे ज्यादा 35.67 प्रतिशत एक्टिव केस अमेरिका में हैं. दूसरे नंबर पर फ्रांस है, जहां 10.32 प्रतिशत एक्टिव केस हैं. तीसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 2.78 प्रतिशत एक्टिव केस बचे हैं. देश में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था.

    तब से मार्च तक देश में 1425 एक्टिव केस थे. मतलब इन मरीजों का इलाज चल रहा था. इसके बाद से इसमें बढ़ोतरी शुरू हुई. जून तक ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 2.20 लाख तक हो गई.

    17 सितंबर को देश में कोरोना का पीक आया. तब देश में एक्टिव केस की संख्या 10.17 लाख से ज्यादा थी. उस वक्त भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश था. अमेरिका पहले नंबर पर था. 17 सितंबर के बाद से इसमें गिरावट शुरू हुई. अक्टूबर तक इसमें तीन लाख से ज्यादा केस घटे और मरीजों की संख्या 7.83 लाख हो गई. अब तक इसमें 9.93 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हो चुके हैं.

    हर 100 मरीजों में 96 लोग ठीक हो रहे

    देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार 96.3 प्रतिशत हो गई है. मतलब अब हर 100 मरीजों में 96 लोग ठीक हो रहे हैं. रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के टॉप-20 संक्रमित देशों में सबसे आगे है. अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, रूस, स्पेन, ब्रिटेन जैसे कई बड़े देश भी भारत के मुकाबले काफी पीछे छूट गए हैं.

    मौत की रफ्तार में 23 प्रतिशत की गिरावट

    देश में कोरोना से अब तक 1.4 प्रतिशत यानी डेढ़ लाख मरीजों की मौत हुई है. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि इसमें पिछले 4 महीनों से गिरावट हो रही है. सितंबर तक देश में हर दिन 1000 से 1300 मौतें हो रहीं थीं. इसके बाद इसमें गिरावट शुरू होने लगी. आंकड़ों पर नजर डालें तो सितंबर में सबसे ज्यादा 32 हजार 246 लोगों की मौत हुई. अक्टूबर में यह संख्या घटकर 22 हजार 344 हो गई. नवंबर में 15 हजार 17 और दिसंबर में 10 हजार 858 मरीजों ने जान गंवाई. इन तीन महीनों के अंदर मौत की रफ्तार में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में विलय चाहता था नेपाल, मगर नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव, प्रणब मुखर्जी की किताब में दावा
    Next Article मध्यप्रदेश में बर्डफ्लू की दहशत: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बुलाई आपात बैठक, साउथ के राज्यों से पोल्ट्री के कारोबार पर रोक

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.