Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रद्द किया भारत का दौरा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रद्द किया भारत का दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/ लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि थे. कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द किया है. इस पर उन्होंने खेद भी जताया है.

    ब्रिटेन प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की और भारत नहीं जा पाने के लिए खेद व्यक्त किया. पीएम से बात करते हुए जॉनसन ने कहा कि जिस गति से ब्रिटेन में नया कोरोनावायरस संस्करण फैल रहा है, उनके लिए ब्रिटेन में रहना महत्वपूर्ण है, ताकि वह वायरस की घरेलू प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

    बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के चलते ब्रिटेन में एक बार फिर लॉकडाउन लागू कर दिया है. लॉकडाउन का ऐलान करते हुए बोरिस ने कहा कि कोरोना के कारण फरवरी के मध्य तक नया नेशनल लॉकडाउन लागू किया जा रहा है. बोरिस ने सोमवार रात को देश को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश के लिए कठिन समय है. देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

    फिलहाल, लोगों को लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहना होगा वह सिर्फ जरुरी काम के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कॉल करके औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया था.

    न्यौता स्वीकार करने के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि ये भारत और ब्रिटेन के संबंधों में नए युग की शुरुआत होगी. बता दें कि काफी समय बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत आने वाले थे. आखिरी बार वर्ष 1993 में ब्रिटेन के तत्काल प्रधानमंत्री जॉन मेजर गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बनकर भारत आए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन के पूर्व बैंकर को 26 करोड़ डॉलर की घूसखोरी के लिए मिली मौत की सजा
    Next Article गोशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दर्जन भर गोवंश की मौत, 18 झुलसे

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.