Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दर्जन भर गोवंश की मौत, 18 झुलसे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    गोशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दर्जन भर गोवंश की मौत, 18 झुलसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार दोपहर एक गोशाला में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी कि एक दर्जन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. बताया गया कि शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी.

    जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के नंगला बढ़ी गांव की अस्थायी गोशाला में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. हादसे में 12 गोवंश की मौत हो गई. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया है.

    खेकड़ा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि नंगला बढ़ी में प्राइवेट गोशाला संचालित है. बताया गया कि गोशाला में पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए चारों और पराली लगाई गई थी, मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से पराली ने आग पकड़ ली, देखते ही देखते गोशाला से आग की भीषण लपटें निकलने लगी.

    गोशाला के चौकीदार ने आग लगने की गांव में सूचना दी, जब तक ग्रामीण पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण 12 गोवंश की मौत हो गई.

    एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत, खेकड़ा से पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से झुलसे 18 पशुओं का उपचार किया जा रहा है. एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रद्द किया भारत का दौरा
    Next Article इंदौर में नशे के सौदागरों से पकड़ी गई 70 करोड़ रुपए की ड्रग्स, देश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.