Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में अटकलें तेज, देश छोड़कर जा सकते हैं पराजित राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में अटकलें तेज, देश छोड़कर जा सकते हैं पराजित राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि 20 जनवरी को जो बाइडेन के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने से ठीक पहले डोनाल्‍ड ट्रंप देश छोड़कर जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप स्‍कॉटलैंड जाने की योजना बना रहे हैं. चुनाव में हार के बाद से ही ट्रंप इसे पचा नहीं पाए हैं और लगातार नतीजों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. अब स्‍कॉटलैंड में 19 जनवरी को ट्रंप के इस्‍तेमाल किए जाने वाले अमेरिकी सेना के विमान के उतरने की सूचना के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया है.

    स्‍कॉटलैंड के प्रेस्‍टविक एयरपोर्ट को अमेरिकी सेना के बोइंग 757 विमान के 19 जनवरी को उतरने की सूचना दी गई है. इस यात्री विमान का कभी-कभी ट्रंप इस्‍तेमाल करते हैं. इस तरह से बाइडन के राष्‍ट्रपति बनने से ठीक पहले डोनाल्‍ड ट्रंप स्‍कॉटलैंड पहुंच जाएंगे. यह अटकल ऐसे समय पर आई जब अमेरिका में कहा जा रहा है कि ट्रंप वर्ष 2024 में फिर से चुनाव लड़ने के बारे में ऐलान बाइडन के शपथ वाले दिन राष्‍ट्रपति के एयरफोर्स वन विमान में करेंगे.

    स्‍कॉटलैंड में ट्रंप का एक गोल्‍फ रिजॉर्ट

    एनबीसी न्‍यूज के वरिष्‍ठ पत्रकार केन दिलनिआन ने ट्वीट करके कहा, ‘ट्रंप वर्ष 2024 में चुनाव लड़ने की घोषणा बाइडन के शपथ के दिन कर सकते हैं. इस तरह ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा नहीं लेंगे और उनका बाइडन को वाइट हाउस बुलाने या उन्‍हें फोन करने की कोई योजना नहीं है.’

    स्‍कॉटलैंड के अखबार द हेराल्‍ड के मुताबिक ट्रंप जिस भी विमान में उड़ान भरते हैं, उसका एक खास कॉल साइन होता है. इसमें उनका निजी बोइंग 757 विमान शामिल है.

    स्‍कॉटलैंड के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को अमेरिका के विशेष कॉल साइन वाले प्‍लेन के आने की सूचना म‍िली है लेकिन अभी तक यह नहीं पता चला है कि कौन सा विमान आ रह है. एयरपोर्ट के एक सोर्स ने कहा क‍ि बाइडन के शपथ से ठीक पहले अमेरिका के सैन्‍य संस्‍करण वाले बोइंग 757 विमान की बुकिंग म‍िली है. इस विमान का इस्‍तेमाल अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति करते हैं लेकिन अक्‍सर अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस विमान का इस्‍तेमाल करती रही हैं.’ स्‍कॉटलैंड में ट्रंप का एक गोल्‍फ रिजॉर्ट भी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट
    Next Article मुझे कोरोना वैक्सीन की जरूरत नहीं : बाबा रामदेव

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.