Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लौरिया प्रखण्ड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आरटीपिएस काउंटर पर जमा करने की जिलाधिकारी से माँग
    Breaking News बिहार राजनीति

    लौरिया प्रखण्ड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आरटीपिएस काउंटर पर जमा करने की जिलाधिकारी से माँग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लौरिया प्रखण्ड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आरटीपिएस काउंटर पर जमा करने की जिलाधिकारी से माँग

    धोबनि धर्मपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी नेजामुद्दीन के द्वारा जिला प्रशासन से की गई माँग

    बेतिया संवाददाता
    लौरिया प्रखण्ड कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए महीनों तक चक्कर काटना पड़ रहा है। लौरिया प्रखण्ड का बहुत पंचायत मुख्यालय से दस से बारह किलोमीटर की दूरी पर है। सबसे बड़ी समस्या यह है की सप्ताह में एक दिन सोमवार को हीं आवेदन लिया जाता है। तथा आवेदन जमा करने के बाद कोई रिसीविंग भी प्रखण्ड के कर्मचारियों के द्वारा नही दिया जाता है। और तो और प्रखण्ड के बिडियो साहब के द्वारा भी कोई समय निर्धारित नही किया गया है। जिस कारण गरीब मजदूर और महिलाओं को अवैध रिश्वत देने के बाद प्रमाण पत्र बनता है। अंदाजा लगाया जा सकता है। जिले के एक पत्रकार सफराज अहमद को भी प्रखण्ड में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए करीब नौ माह दौड़ने के बाद भी प्रखण्ड में बैठे कर्मचारियों के हठधर्मिता के कारण आज तक सेवा का लाभ प्राप्त नही हो पाया है। जिले के कुछ प्रखंडों में आरटीपीएस के माध्यम से आवेदन लिया जाता है। जिस कारण निर्धारित समय पर सेवा का लाभ प्राप्त होता है। अगर इसी प्रकार लौरिया प्रखण्ड मुख्यालय पर भी आवेदन जमा किया जाता है तो बहुत हद तक भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो जायेगा और समय पर लोगों को प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जायेगा।धोबनि धर्मपुर, बरवाकला, चाँदबरवा, धमऊरा, लकछनौता आदि दर्जनों गाँव की जनता की माँग है की आवेदन पत्र आरटीपीएस के माध्यम से जमा करने की माँग जिलाधकारी बेतिया से की गई है ताकि बिचौलियों से छुटकारा मिल सके, लोगों के द्वारा यह भी कहा गया की अगर हमलोगों की माँग पर अविलंब कार्यवाही नही होगा तो हमलोग प्रखण्ड और जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article9 वीं-12 वीं कक्षाओं के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अक्षरशः करें अनुपालन: जिलाधिकारी
    Next Article यूपी में एमबीबीएस, बीडीएस छात्रों को इंटर्नशिप भत्ते में प्रति माह म‍िलेंगे 12000 रु.

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.