मुंबई. आईपीएल 2021 सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 3 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए और राजस्थान रायल्स को 222 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने तूफानी 91 रनों और दीपक हुड्डा ने 28 गेेंदों पर 64 रनों की जबर्दस्त पारी खेली और दोनों ने छक्कों की बारिश मैदान के चारों तरफ कर दी. कप्तान लोकेश राहुल…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. देशभर में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 1 लाख 61 हजार 736 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस दौरान 97 हजार 168 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और 879 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक सामने आ चुके संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गए हैं. कुल मामलों में से 1 करोड़ 22 लाख 53 हजार 697 लोग कोरोना महामारी को मात देने में सफल…
भोपाल. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें से 824 केस तो अकेले राजधानी भोपाल के हैं. इसके बाद सरकार ने सोमवार शाम को भोपाल में एक हफ्ते की कोरोना कर्फ्यू, यानी लॉकडाउन की घोषणा कर दी. भोपाल में यह कर्फ्यू सोमवार रात 9 बजे से 19 अप्रैल, यानी अगले सोमवार की सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया है. उसके बाद क्या होगा, इसका फैसला तब के हालात की समीक्षा के बाद किया जाएगा. कर्फ्यू के तहत कुछ रियायतें भी दी जाएंगी. कर्फ्यू में इन्हें रहेगी इजाजत..…
मीडिया कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर मिले वैक्सीन, कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार से किया अनुरोध ◆ महामारी से मुकाबला करने में मीडिया का महत्वपूर्ण रोल : कुणाल षाड़ंगी भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने महामारी के दौरान मीडिया की निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए झारखंड सरकार से कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर हर उम्र के पत्रकारों को इसमें शामिल करने का सोमवार को अनुरोध किया। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सरकार ने दूसरे कोरोना योद्धाओं की तरह महामारी से मुकाबला करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का कई बार…
बिरिह भिगोना के साथ चैत्र नवरात्र ज्वारा पूजन की तैयारी पूर्ण, कल जलेंगे ज्योत श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी में इस वर्ष होने वाले चैत्र नवरात्र ज्वारा पूजन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है,कल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी के द्वारा संध्या 6.30 बजे 19 ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी,लगातार 9 दिनों तक ज्योत प्रज्वलित रहेगी साथ ही पूरे क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी,मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजू गिरी जी उपस्थित रहेंगे,कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का भी…
भाजपा के बछवाड़ा विधायक को नहीं है सोशल डिस्टेंस का ख्याल, बिना मास्क पहने हीं पहुंच गए कार्यक्रम में राकेश यादव:- बछवाड़ा (बेगूसराय):- समूचे देश में कोरोना कहर बरपा रही है, और सरकार इसके प्रति जागरूकता के लिए कमी कार्यक्रम चला रही है। वहीं सत्तारूढ़ एनडीए के घटक भाजपा विधायक बिना मास्क के हीं सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं करते हैं। बताते चलें कि बछवाड़ा प्रखंड के रेलवे गुमटी 22 बी के समीप रेलवे मैदान में खिलाड़ियों को कप वितरण कर रहे सत्तारूढ़ एनडीए विधायक सुरेन्द्र मेहता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां विधायक बिना मास्क पहने…
शहर स्थित MGM अस्पताल में गंभीर दुर्घटना में घायल मरीज़ को पाँच घंटे तक नहीं मिली। कुणाल षंडगी की पहल पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग। सिविल सर्जन ने मरीज़ को राँची जाने के लिए एंबुलेंस दिलवाई गोविंदपुर निवासी बापी सीट कल रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें MGM में एडमिट कराया गया था। सुबह डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स राँची रेफ़र कर दिया मगर सुबह 9 बजे से दिन के 1.30 बजे तक उनके परिजन 108 एम्बुलेंस सेवा के नंबर पर कॉल करते रहे लेकिन उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पाई।…
तेहरान. ईरान में नतांज परमाणु केंद्र में रविवार को हुए ब्लैक आउट की पूरी दुनिया में चर्चा है. ये हादसा था या साजिश का नतीजा और इसके पीछे किसका हाथ है इसको लेकर अलग-अलग रिपोर्ट आ रही हैं. मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक इस हमले में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ हो सकता है. ईरान ने इस ब्लैक आउट के पीछे साइबर अटैक को वजह बताते हुए इसे आतंकी हमला करार दिया है. साथ ही कहा है कि ये हमले किसी षड्यंत्र के तहत किए गए. ईरान के सरकारी अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि परमाणु केंद्र को नुक़सान…
नई दिल्ली. एक तरफ जहां देश में गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है. यह पश्चिमी विक्षोभ 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा. इसके साथ ही…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आज दूसरा शाही स्नान है. सोमवती अमावस्या के मौके पर भक्त हरिद्वार में डुबकी लगा रहे हैं. आज अखाड़ों का भी शाही स्नान है. तय समय के मुताबिक सभी अखाड़े भी शाही स्नान करेंगे. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं. सावधानी के साथ सोमवती अमावस्या का शाही स्नान हो रहा है. कोरोना को लेकर हरिद्वार में प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. सभी अखाड़ों को स्नान के लिए आधे-आधे घंटे का वक्त दिया गया है. हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आने…
