रामनवमी पूजन विधि विधान से एंव विसर्जन कोबीड 19 के नियमों का पालन करते हुए करने की अपील: चंद्रनाथ बनर्जी जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रामनवमी के मद्देनज़र जुगसलाई मे हुई।इस बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष चन्द्र नाथ बनर्जी ने किया। 2021 मे जमशेदपुर में होने वाले रामनवमी पूजा एवं विसर्जन पर चर्चा की गई।बैठक मे चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि 2021रामनवमी पूजा 13/4/21दिन मंगलवार को प्रारंभ होगा एंव विसर्जन 22/4/21दिन गुरूवार को होगा और यह भी तय किया गया कि कोविड 19 को…
Author: Devanand Singh
अगरतला. त्रिपुरा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देबबर्मन की अगुवाई वाले टीआईपीआरए ने शनिवार को त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल की है. टीआईपीआरए ने 28 में से 18 सीट जीत लीं. तिपराहा इंडिजीनियस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायंस ने 18 और बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है. तीस सदस्यीय आदिवासी परिषद की 28 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ था. शेष दो सीटों पर राज्यपाल राज्य सरकार की सलाह पर दो सदस्यों को मनोनीत करेंगे. राज्य का दो तिहाई क्षेत्र टीटीएएडीसी शासन के तहत…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने प्रचंड रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना की रफ्तार करने को कई फैसले लिए हैं. अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी धार्मिक संस्थान में एक बार में 5 से अधिक लोग प्रवेश न करें. बाजारों में व्यापारियों से संवाद बनाकर उनका सहयोग लेते हुए सुरक्षित दूरी का पालन कराया जाए. प्रदेश में 14 अप्रैल से नवरात्र जबकि 13 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू होने की उम्मीद है. इन पर्वों को देखते हुए मुख्यमंत्री के इस फैसले…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. घटना शोपियां के हादीपोरा की है, मारे गए आतंकियों में एक 14 साल का नाबालिग भी था, जिसके सरेंडर कराने की कोशिशें की गईं, लेकिन सफलता नहीं मिली. उधर अनंतनाग जिले में भी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ चल रही है. अनंतनाग के बिजबिहारा में ऑपरेशन चल रहा है, यहां पर भी 2 से 3 आतंकी के होने की खबर है. दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी…
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने सीएम ममता बनर्जी को अगले 72 घंटे के लिए हिंसा प्रभावित कूचबिहार जिले का दौरा करने से रोक दिया. अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि अगले तीन दिनों में किसी भी राजनीतिक नेताओं को तनावग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में शनिवार को चार लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर वहां जाकर विरोध रैली करने को कहा था. बनर्जी ने उत्तर 24 परगना के बादुडिय़ा में एक…
मलंग. इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शनिवार को आए भूकंप से छह व्यक्ति की मौत हो गई. कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. भूकंप के झटके पर्यटक केंद्र बाली में भी महसूस किए गए. हालांकि सुनामी को कोई खतरा नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार अपराह्न दो बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. इसका केंद्र पूर्वी जावा प्रांत के मलंग जिले के सुम्बरपुकंग शहर से 45 किलोमीटर दक्षिण में 82 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. भूस्खलन का खतरा कायम इंडोनेशिया के भूकंप एवं सुनामी केंद्र के प्रमुख रहमत त्रियोनो ने एक बयान…
नई दिल्ली. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय गृह सचिव से कोविड के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. मानवाधिकार और सुप्रीम कोर्ट के वकील राधाकांत त्रिपाठी की तरफ से दायर याचिका पर कार्रवाई करते हुए शीर्ष मानवाधिकार पैनल (एनएचआरसी) ने दोनों अधिकारियों से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है. वकील राधाकांत त्रिपाठी ने अपनी याचिका में बताया कि चुनावी रैलियों, विरोध प्रदर्शनों और छोटी से लेकर बड़ी सभाओं तक दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के नारे को फेल कर दिया है और ये आयोजन ही देश में लगातार बढ़…
मुंबई. टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं, की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे यानी अंगूरी भाभी कोरोना वायरस के चपेट में आ गई हैं. शुभांगी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शो की शूटिंग दो दिनों के लिए रोक दी गई है. अभिनेत्री का कहना है कि सोमवार सुबह उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके तुरंत बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और वह पॉजिटिव निकलीं. खबरों की माने तो शुभांगी अत्रे ने कहा, मैंने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. मुझे हल्के लक्षण थे, जिसके बाद मैंने आज सुबह ही उसका परीक्षण करवाने का निर्णय लिया. मेरी रैपिड टेस्ट…
चेन्नई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया. मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ, ये पहली बार है जब आरसीबी ने सीजन का पहला मुकाबला अपने नाम किया है. इससे पहले 2007, 2017 और 2019 में बैंगलोर की टीम को सीजन का पहला मैच खेलते हुए हार का मुंह देखना पड़ा था. मुम्बई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलोर के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 20वें ओवर की…
मुम्बई. बीते सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन और बीते सीजन में पहली बार प्ले ऑफ तक भी नहीं पहुंच पाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनकी टीम उनके गुरू रहे महेंद्र सिंह धोनी की सुपर किंग्स को 188 रनों पर रोकने में सफल रही और फिर शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) तथा पृथ्वी शॉ (72…
