Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार का फैसला: किसी भी धार्मिक संस्थान में 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार का फैसला: किसी भी धार्मिक संस्थान में 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने प्रचंड रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना की रफ्तार करने को कई फैसले लिए हैं. अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी धार्मिक संस्थान में एक बार में 5 से अधिक लोग प्रवेश न करें. बाजारों में व्यापारियों से संवाद बनाकर उनका सहयोग लेते हुए सुरक्षित दूरी का पालन कराया जाए. प्रदेश में 14 अप्रैल से नवरात्र जबकि 13 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू होने की उम्मीद है. इन पर्वों को देखते हुए मुख्यमंत्री के इस फैसले को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के पास बेहतर संसाधन और अनुभव है. कोविड प्रबंधन का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए. एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र सभी जिलों में स्थापित किए गए हैं जिनका उपयोग महामारी से निपटने के लिए बेहतर और प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कंटेनमेंट जोन्स में मूवमेंट पूरी तरह से प्रतिबंधित की जानी चाहिए. इसके अलावा, कंटेनमेंट जोन्स में नागरिकों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की निगरानी एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र के माध्यम से की जानी चाहिए. उन्होंने निगरानी समितियों को सक्रिय बनाने का निर्देश दिया और कहा कि कंटेनमेंट जोन में मूवमेंट नियंत्रण के लिए निगरानी समितियों की मदद ली जानी चाहिए.

    कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच मथुरा जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि बिना मास्क पहने जिले के मंदिरों में लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना तथा अन्य मंदिरों में मास्क के बिना किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मंदिर जाते समय लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा. जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस को बिना मास्क लगाए घूमने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराये तीन आतंकवादी, मरने वालों में एक नाबालिग
    Next Article त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में भाजपा को लगा झटका, नवोदित TIPRA की बड़ी जीत

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.