Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराये तीन आतंकवादी, मरने वालों में एक नाबालिग
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराये तीन आतंकवादी, मरने वालों में एक नाबालिग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. घटना शोपियां के हादीपोरा की है, मारे गए आतंकियों में एक 14 साल का नाबालिग भी था, जिसके सरेंडर कराने की कोशिशें की गईं, लेकिन सफलता नहीं मिली. उधर अनंतनाग जिले में भी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ चल रही है. अनंतनाग के बिजबिहारा में ऑपरेशन चल रहा है, यहां पर भी 2 से 3 आतंकी के होने की खबर है.

    दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जिस दौरान आतंकवादी उन पर गोलियां चलाने लगे. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. आतंकवादी की पहचान स्थापित करने की कोशिश जारी है और उसके संगठन के नाम का भी पता लगाया जा रहा है.

    वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी बीच अनंतनाग जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के बिजबेहरा इलाके के सेमथान में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी.

    इससे पहले गुरुवार को जम्मू कश्मीर में शोपियां की एक मस्जिद में आतंकवादी घुस गए थे. सुरक्षाबलों ने धार्मिक स्थल को बचाते हुए 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. दक्षिण कश्मीर के इस अशांत शहर में 20 साल से अधिक समय में पहली बार पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया. यह पहली बार हुआ कि जब शोपियां में मस्जिद के अंदर आतंकवादियों को घेरा गया. शोपियां में पिछली बड़ी मुठभेड़ 1990 के दशक के अंत में हुई थी जब चार आतंकवादियों को ढेर किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग ने किसी भी नेता के कूच बिहार जाने पर लगाई रोक, ममता बनर्जी ने किया था जाने का ऐलान
    Next Article योगी सरकार का फैसला: किसी भी धार्मिक संस्थान में 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.