Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडोनेशिया में भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त, 6 की मौत पर सुनामी की चेतावनी नहीं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इंडोनेशिया में भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त, 6 की मौत पर सुनामी की चेतावनी नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मलंग. इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शनिवार को आए भूकंप से छह व्यक्ति की मौत हो गई. कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. भूकंप के झटके पर्यटक केंद्र बाली में भी महसूस किए गए. हालांकि सुनामी को कोई खतरा नहीं है.

    अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार अपराह्न दो बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. इसका केंद्र पूर्वी जावा प्रांत के मलंग जिले के सुम्बरपुकंग शहर से 45 किलोमीटर दक्षिण में 82 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

    भूस्खलन का खतरा कायम

    इंडोनेशिया के भूकंप एवं सुनामी केंद्र के प्रमुख रहमत त्रियोनो ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर स्थित था, लेकिन भूकंप के झटके में सुनामी उत्पन्न करने की क्षमता नहीं थी. उन्होंने इसके बावजूद लोगों से मिट्टी या चट्टानों के ऐसे ढलानों से दूर रहने का आग्रह किया, जहां भूस्खलन का खतरा हो. टेलीविजन की खबरों में पूर्वी जावा प्रांत के कई शहरों में मॉल और इमारतों से लोगों को दहशत में भागते हुए दिखाया गया.

    बाइक सवार महिला पर गिरी चट्टान

    पूर्वी जावा के लुमाजैंग जिले में चट्टानों गिरने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. उप जिला प्रमुख इंदा अंपरवती ने मेट्रो टीवी को यह जानकारी दी. जिले में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए. जिले के काली उलुंग गांव में क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से दो के शव मिले वहीं लुमाजैंग व मलंग जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में भी दो की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति का शव मलंग जिले में मिला.

    इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी ने मलंग के पड़ोसी शहर ब्लीतर स्थित एक अस्पताल की क्षतिग्रस्त छत सहित क्षतिग्रस्त कुछ घरों एवं इमारतों के वीडियो एवं तस्वीरें जारी की.

    प्राधिकारी प्रभावित क्षेत्रों से हताहत हुए लोगों और क्षति की पूरी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं. बता दें, इंडोनेशिया में अक्सर आते हैं झटके, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता है. गत जनवरी में पश्चिम सुलावेसी प्रांत स्थित मामुजू और माजिनी जिलों में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 105 लोगों की मौत हो गई थी. लगभग 6,500 अन्य लोग घायल हो गए थे. वहीं इसके चलते 92,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानवाधिकार आयोग सख्त, चुनावों में कोरोना के उल्लंघन पर मांगी रिपोर्ट
    Next Article चुनाव आयोग ने किसी भी नेता के कूच बिहार जाने पर लगाई रोक, ममता बनर्जी ने किया था जाने का ऐलान

    Related Posts

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    June 25, 2026

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    June 25, 2026

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.