Author: Devanand Singh

डाॅ अम्बेडकर समतामूलक समाज के पक्षधर थे : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर आधुनिक भारत के मनु हैं । संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही । उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि संविधान में देश के सभी लोगों को समानता तथा समान अवसर का अधिकार प्राप्त है । डाॅ गोस्वामी आज भाजपा बिष्टुपुर मंडल द्वारा आयोजित डाॅ भीम राव अम्बेडकर जयंती को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे । डाॅ गोस्वामी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड में चल रहे हरिद्वार कुंभ मेले में देश-दुनिया के लाखों लोग मौजूद हैं। इस मेले में कोरोना का संक्रमण भी बहुत तेजी से फैल रहा है। बीते मंगलवार को यहां कोरोना वायरस के 594 नए मामले सामने आए, जिससे शहर में कुल सक्रिय मरीज बढ़कर 2,812 हो गए। हजारों लोग क्योंकि महाकुंभ के 13वें दिन गंगा में डुबकी लगाने के लिए एकत्र हुए थे, उस सोमवार को हरिद्वार में 408 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में 13 मौतों के साथ 1,925 मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को ही भारत में कोरोना वायरस…

Read More

काहिरा। दक्षिणी मिस्र में राजमार्ग पर ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में एक बस के पलटने और ट्रक से टकरा जाने के कारण 20 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। दक्षिणी प्रांत असयूत के गवर्नर एसाम साद ने एक बयान में बताया कि बस मंगलवार को काहिरा से आ रही थी, तभी काहिरा से 320 किलोमीटर दक्षिण असयूत में वह पलट गयी और एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। बयान के अनुसार दोनों ही वाहनों में आग लग गयी। गवर्नर कार्यालय द्वारा जारी तस्वीरों में…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल अंत तक के लिए 106 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. रेलवे ने मुंबई, पूना और सोलापुर से उत्तर भारत के शहरों की ओर स्पेशल ट्रेनें शुरू की है. रेलवे की ओर से कहा गया है कि मुसाफिर पैनिक न करें, जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनें दी जाएंगी. गौरतलब है कि 18-20 रेगुलर ट्रेन पहले से रोज उत्तर और पूर्वी भारत के लिए चल रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल से अब तक 25 स्पेशल ट्रेनें उत्तर भारतीय शहरों के लिए चल चुकी…

Read More

गंगोत्री धाम. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की. नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त का एलान कर दिया गया. गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 15 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शनिवार को मिथुन लग्न में शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे. वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाने की तिथि की घोषणा आगामी 18 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव के…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि महाराष्ट्र में कल (14 अप्रैल बुधवार) रात 8 बजे से सख्त पाबंदियां लागू होंगी. कल से ब्रेक द चेन अभियान शुरू होगा. महाराष्ट्र में जरुरी सेवाएं छोड़कर सभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की किल्लत है. ऐसे में केंद्र सरकार सड़क के रास्तों के साथ-साथ हवाई रास्तों से भी महाराष्ट्र में ऑक्सीजन भेजे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उद्योगों की मदद करें. उन्होंने पीएम मोदी से वायु सेना के इस्तेमाल की अपील की. सीएम ठाकरे ने कहा कि आने वाला…

Read More

चेन्नई। जीत के मुहाने पर खड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 10 रन से सनसनीखेज हार दी। एक वकत केकेआर आसानी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अपने बल्लेबाजों के गैरजिम्मेदाराना शॉट्स और रोहित शर्मा की असरदार कप्तानी ने उन्हें हार का मुंह देखने पर मजबूर कर दिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलटन 152 रन पर ऑल आउट हो गई थी। साधारण से लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 15 ओवर में चार विकेट पर 122 रन बना लिए थे। केकेआर को आखिरी…

Read More

मुंगेर। जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर स्थित बरियारपुर रेलवे स्टेशन के पहले डाउन 03402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो बोगी में मंगलवार की रात लुटेरों ने यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी अनुसार ट्रेन ऋषिकुंड हॉल्ट को पार कर जैसे ही आगे बढ़ी, 18 की संख्या में अपराधी ट्रेन में दाखिल हुए और लूटपाट शुरू कर दी. 9 बजकर 22 मिनट पर लुटेरों ने गाड़ी को वैकम कर रोक दिया और रेल यात्रियों के साथ लगभग 20 मिनट तक लूटपाट की. ट्रेन 9 बजकर 35 मिनट पर बरियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां सभी…

Read More

पटना. इस साल होली के दिन 29 मार्च 2021 को मधुबनी के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में एक ही परिवार के पांच भाइयों की हत्या कर दी गई थी. इसमें एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी. इस घटना में दूसरे पक्ष के तीन लोगों की मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी. तीन और घायलों में एक की मौत अगले दिन पटना में हुई. वहीं, पटना में ही इलाजरत एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई. इस हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन…

Read More

नई दिल्ली। देश में मंगलवार को 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82,231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच ही रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई…

Read More