नई दिल्ली. देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. इसे देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि अब घरेलू फ्लाइट में सफर करने वाले ऐसे यात्री, जिनकी यात्रा का समय 2 घंटे से कम है, उन्हें इस दौरान फ्लाइट में भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जाएगी. ये नियम आज से लागू होगा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढऩे के बीच उन एयरलाइन को उड़ान के दौरान भोजन उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं होगी, जिनकी यात्रा…
Author: Devanand Singh
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज से 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं. चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली,…
नई दिल्ली. दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में क्रूड ऑयल इंवेंट्री घट गई है. इसी के साथ वहां पेट्रोलियम पदार्थों की खपत में भी तेजी आ रही है. इसी वजह से कल कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल करीब 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वहीं भारतीय बाजार में आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की. इससे पहले लगातार 15 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था. गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल प्रति लीटर 16 पैसे सस्ता हो कर 90.56 रुपये से…
नई दिल्ली. भारत सरकार ने कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाकर लगभग दो गुना करने की इजाजत दे दी है. फिलहाल इस दवा के भारत में हर महीने कुल 38.80 लाख वायल तैयार किए जाते हैं. सरकार ने इसे बढ़ाकर 78 लाख वायल तक करने की अनुमति दे दी है. यह जानकारी भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में दी गई है. बयान में कहा गया है कि रेमडेसिविर बनाने वाले छह निमातज़ओं को सात नए प्लांट्स में यह दवा बनाने की छूट फास्ट ट्रैक अप्रूवल के…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 15अप्रैल दिन गुरुवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : बंगाल चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री* ********************* ✍️डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को देश ने याद कर किया नमन ✍️Covid 19: राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जनभागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं राज्यपालः पीएम मोदी *VIP किले में वायरस की सेंधमारी ,संक्रमण की सुनामी ने तोड़ा हर सुरक्षा कवच !* ✍️राज्यपालों से चर्चा में बोले मोदी:वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी, टीका उत्सव के…
COVID-19 को लेकर क्या है एम्स का प्रोटोकॉल, जानें लक्षण, इलाज से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1.85 लाख मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से ग्रस्त लोगों में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण ने नए लक्षणों, उसके इलाज को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। एम्स ने कोरोना के इलाज को लेकर एक प्रोटोकॉल बनाया है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक इसमें छह से सात बार बदलाव किया जा चुका हैं।…
भाजपा गोलमुरी मंडल के द्वारा आज बाबा साहेब अंबेडकर जी की 130वी जयंती केबल हरिजन बस्ती में मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच मिठाई ,चॉकलेट,बिस्कुट का वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत में बाबा साहेब जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मिथलेश सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,ज्योति अधिकारी,अजय सिंह,मुनिराम हेम्ब्रम,टिंकू मुखी,वीर सिंह बोदरा,शेखर राव,शीनू राव,देबाशिस झा,राकेश कुमार,बिनोद रक्षित,नवजोत सिंह सोहल,विमला साहू,जसपाल कौर।आदि उपस्थित थे।
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा ने किया हेमंत सरकार पर हमला, कहा- हेमंत सरकार ने जनता को बीमार सिस्टम के हवाले किया। कोरोनाकाल में एक वर्ष बिताने वाली सरकार की स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्धि नगण्य, बंद हुई मेडिका और मेड्रिटीना सरकार की विफलता: कुणाल षाड़ंगी जमशेदपुर। राज्य में गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था एवं बढ़ते कोरोना मामलों के बीच भाजपा ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया है। बुधवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने हेमंत सरकार की कार्यशैली और उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कई कड़े सवाल किए। प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने…
मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन, झारखण्ड ने उपायुक्त, एसएसपी, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा जिले के निजी चिकित्सा संस्थान के संचालकों के साथ परिसदन में किया बैठक, जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश जांच का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता, RAT, RT-PCR व True Nat तीनों विकल्पों का करेंगे भरपूर इस्तेमाल- बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड माननीय मंत्री ने कहा- कोरोना से लड़ाई में निजी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता, आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अस्पताल में उपलब्ध बेड, इलाज का दर आदि आवश्यक जानकारी को…
राष्ट्र सवांद कार्यालय में अमरनाथ ठाकुर और विनोद सिंह का हुआ सम्मान भाजपा नेता सह ब्रह्मर्षि विकास मंच सरायकेला खरसावां के उपाध्यक्ष अमरनाथ ठाकुर व भाजपा किसान मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह का राष्ट्र संवाद कार्यालय में हुआ सम्मान. उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए राष्ट्र संवाद ने स्थापना दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया था.किसी कारणवश वह कार्यक्रम से बीच मे ही चले गए थे इसके बाद राष्ट्र संवाद ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर किया सम्मान। ज्ञात हो…
