Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेमडेसिविर का उत्पादन होगा दोगुना और घटेगी की कीमतें, भारत सरकार ने दी अनुमति
    Breaking News Headlines

    रेमडेसिविर का उत्पादन होगा दोगुना और घटेगी की कीमतें, भारत सरकार ने दी अनुमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Remdesivir, the only drug cleared to treat Covid-19. It is a generic drug and not a brand name. Fake lable created by photographer.
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत सरकार ने कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाकर लगभग दो गुना करने की इजाजत दे दी है. फिलहाल इस दवा के भारत में हर महीने कुल 38.80 लाख वायल तैयार किए जाते हैं. सरकार ने इसे बढ़ाकर 78 लाख वायल तक करने की अनुमति दे दी है. यह जानकारी भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में दी गई है.

    बयान में कहा गया है कि रेमडेसिविर बनाने वाले छह निमातज़ओं को सात नए प्लांट्स में यह दवा बनाने की छूट फास्ट ट्रैक अप्रूवल के तहत दी गई है. इससे दवा का उत्पादन हर महीने करीब 10 लाख वायल तक बढ़ाया जा सकेगा. इसके अलावा हर महीने करीब 30 लाख वायल की क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया भी पाइपलाइन में है. उत्पादन क्षमता में इस इजाफे के बाद देश में हर महीने करीब 78 लाख वायल रेमडेसिविर का प्रोडक्शन किया जा सकेगा. केमिकल एंड फर्टिलाइजर विभाग के राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रेमडेसिविर की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए मंजूरी देने का फैसला, इस दवा को बनाने वाली मौजूदा सभी कंपनियों के साथ एक बैठक के बाद किया. इस बैठक में दवा की उपलब्धता से जुड़े तमाम पहलुओं की गहराई से समीक्षा की गई.

    बयान में बताया गया है कि रेमडेसिविर बनाने वाली कंपनियों ने महामारी के खिलाफ जंग में सहयोग करने के लिए इस महत्वपूर्ण दवा का दाम इस हफ्ते के अंत तक घटाकर 3500 रुपये से नीचे लाने का वादा किया है. दवा निर्माताओं से यह भी कहा गया है कि वे अस्पतालों और मेडिकल संस्थाओं की जरूरतों को पूरा करने को प्राथमिकता दें. राज्यों और केंद्र सरकार की एजेंसियों को डीसीजीआई ने रेमडेसिविर की जमाखोरी, कालाबाजारी और ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायतों पर फौरन कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है. साथ ही नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी भी दवा की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर बनाए हुए है.

    देश में पिछले कुछ दिनों के दौरान कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से रेमडेसिविर की कमी की खबरें लगातार आ रही हैं. देश के कई राज्यों में इस दवा की कालाबाजारी किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं. हालांकि डॉक्टर बार-बार चेतावनी दे चुके हैं कि यह दवा कोरोना वायरस से पीड़ित हर मरीज को नहीं दी जा सकती. दवा के साइड इफेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर इसका प्रयोग बेहद सावधानी से और मरीज की सेहत के बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही करते हैं. फिर भी कई जगहों से ऐसी खबरें आईं कि मरीजों और उनके परिजनों की तरफ से रेमडेसिविर दिए जाने के लिए दबाव बनाया जाता है. ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि कई दुकानदार लोगों की घबराहट का फायदा उठाकर यह दवा तय कीमत से काफी ज्यादा दामों पर बेचते हैं.

    देश में रेमडेसिविर की कमी दूर करने के लिए सरकार पहले ही इसके निर्यात पर पाबंदी लगा चुकी है. यह पाबंदी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड की तरफ से 11 अप्रैल 2021 को जारी एक आदेश के जरिए लगाई गई है. सरकार के इस दखल के बाद एक्सपोर्ट के लिए निर्मित करीब 4 लाख वायल भी घरेलू बाजार के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं. एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट्स और स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन के तहत आने वाली इकाइयां भी घरेलू बाजार में ही सप्लाई कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश में 15 दिन की शांति के बाद घटे पेट्रोल-डीजल के भाव

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.