Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का निर्णय: 2 घंटे से कम समय की घरेलू फ्लाइट में नहीं मिलेगा खाना
    Breaking News Headlines

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का निर्णय: 2 घंटे से कम समय की घरेलू फ्लाइट में नहीं मिलेगा खाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. इसे देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि अब घरेलू फ्लाइट में सफर करने वाले ऐसे यात्री, जिनकी यात्रा का समय 2 घंटे से कम है, उन्हें इस दौरान फ्लाइट में भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जाएगी. ये नियम आज से लागू होगा.

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढऩे के बीच उन एयरलाइन को उड़ान के दौरान भोजन उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं होगी, जिनकी यात्रा अवधि दो घंटे से कम है. मंत्रालय ने साथ ही कहा कि जिन घरेलू उड़ान में यात्रा का समय दो घंटे या उससे अधिक हो एयरलाइन कंपनियां उड़ान के दौरान भोजन उपलब्ध करा सकती हैं. एयरलाइन कंपनियों को इस के लिए प्रीपैक्ड फूड और डिस्पोजेबल कटलरी का इस्तेमाल करना होगा.

    पिछले साल कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद जब 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरु की गई थी, तब मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को कुछ शर्तों के साथ विमानों के अंदर यात्रियों के लिए भोजन उपलब्ध कराने की अनुमति दी थी. अब मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना के बिगड़ते हालत को देखते हुए हमनें इस निर्णय में बदलाव किया है.

    फ्लाइट में आज से कोविड-19 के हालात देखते हुए आज से उन घरेलू उड़ानों में भोजन नहीं उपलब्ध कराया जाएगा, जिनकी यात्रा का समय 2 घंटे से कम होगा. 2 घंटे से ज्यादा की घरेलू उड़ानों में एयरलाइन कंपनियों को प्रीपैक्ड फूड और डिस्पोजेबल कटलरी का इस्तेमाल करना होगा. कंपनियां किसी भी डिस्पोजेबल कटलरी का दोबारा इस्तेमाल नहीं करेंगी. सभी क्लास के यात्रियों को चाय, कॉफी और अन्य पेय पदार्थ भी प्रीपैक्ड डिस्पोजेबल बर्तनों में ही दिए जायेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज, 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए होगी वोटिंग
    Next Article फ्रांस की सीनेट से पास हुआ देश में कट्टरपंथ पर लगाम लगाने वाला बिल, मुस्लिमों में गुस्सा

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    राखा कॉपर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा है नुकसान अंधाधुन पेड़ कटाई और गार्डवाल को तोड़ा गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.