Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करणी सेनाः मधुबनी हत्याकांड में सख्त कदम उठाना जरूरी है….
    Breaking News Headlines बिहार

    करणी सेनाः मधुबनी हत्याकांड में सख्त कदम उठाना जरूरी है….

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. इस साल होली के दिन 29 मार्च 2021 को मधुबनी के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में एक ही परिवार के पांच भाइयों की हत्या कर दी गई थी. इसमें एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी. इस घटना में दूसरे पक्ष के तीन लोगों की मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी. तीन और घायलों में एक की मौत अगले दिन पटना में हुई. वहीं, पटना में ही इलाजरत एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई. इस हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन सहोदर भाई और उनके दो चचेरे भाई की मौत हो चुकी है.

    खबर है कि इस हत्याकांड में गोलीबारी के दिन ही दो सहोदर भाई रणविजय सिंह और वीरेंद्र उर्फ वीरू सिंह की मौत हो गई थी. साथ ही, चचेरे भाई राणा प्रताप सिंह की भी मौत हो गई. रणविजय सिंह के एक और सहोदर भाई अमरेंद्र सिंह की मौत पटना में हुई थी. इनके अलावा राणा प्रताप सिंह के सहोदर भाई रूद्र नारायण सिंह और मनोज सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

    इस हत्याकांड का करणी सेना ने विरोध तो किया ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए भी कहा है. श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और बिहार प्रदेश अध्यक्ष बी के सिंह ने कहा कि मधुबनी नरसंहार के पीड़ित परिवार के बच्चों को श्री राजपूत करणी सेना ने गोद लेकर उनकी शिक्षा, विवाह से लेकर रोजगार तक की जिम्मेदारी ली है. साथ ही, सरकार से भी इस घटना में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ न्याय दिलाने की भी मांग की है और कहा है कि मधुबनी हत्याकांड के अपराधियों को फांसी दी जाए.

    खबरों के अनुसार यह भी कहा गया है कि श्री राजपूत करणी सेना किसी जाति के खिलाफ नहीं है. हम हमारे पक्ष में हैं. हम मधुबनी की घटना से पीड़ा में हैं, जो पूरा देश महसूस कर रहा है. हम इस घटना में पीड़ितों के लिए सरकार से आर्थिक, शैक्षणिक, सुरक्षा और प्रशासनिक मदद चाहते हैं.

    करणी सेना मुंबई अध्यक्ष दिलीप राजपूत ने कहा है कि इस हत्याकांड को गंभीरता से लेकर अपराधियों के खिलाफ सख्त-से-सख्त और जल्दी-से-जल्दी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.85 लाख नए संक्रमित मिले, एक दिन में 1,000 से ज्यादा मौतें
    Next Article भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी में महिलाओं के गहने उतरवाए, डकैती का विरोध करने पर की मारपीट

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.