Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब ने राजस्थान रायल्य को दिया 222 रनों का लक्ष्य, राहुल, हुड्डा की तूफानी पारी, छक्कों की बारिश
    Breaking News Headlines

    पंजाब ने राजस्थान रायल्य को दिया 222 रनों का लक्ष्य, राहुल, हुड्डा की तूफानी पारी, छक्कों की बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. आईपीएल 2021 सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 3 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए और राजस्थान रायल्स को 222 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने तूफानी 91 रनों और दीपक हुड्डा ने 28 गेेंदों पर 64 रनों की जबर्दस्त पारी खेली और दोनों ने छक्कों की बारिश मैदान के चारों तरफ कर दी.

    कप्तान लोकेश राहुल 50 बॉल पर 91 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें चेतन सकारिया ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया. तेवतिया ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका. वहीं, हूडा ने ताबड़तोड़ पारी खेली. वे 28 बॉल पर 64 रन बनाकर आउट हुए. 2015 में आईपीएल डेब्यू करने वाले हूडा का यह 7वां सीजन है. वह अब तक आईपीएल में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. हूडा ने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 बॉल पर 105 रन की पार्टनरशिप की. हूडा को क्रिस मॉरिस ने रियान पराग के हाथों कैच कराया.

    राहुल की 22वीं फिफ्टी, वॉटसन को पीछे छोड़ा

    राहुल ने आईपीएल में अपनी 22वीं फिफ्टी लगाई. सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया है. वॉटसन ने 145 मैच में 21 फिफ्टी के साथ 3874 रन बनाए. उन्होंने पिछले सीजन के बाद ही आईपीएल से संन्यास ले लिया था.

    गेल को रियान पराग ने पवेलियन भेजा

    क्रिस गेल 28 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रियान पराग ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया. गेल ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 67 रन की पार्टनरशिप की. इससे पहले पंजाब टीम को 22 रन पर पहला झटका लगा. ओपनर मयंक अग्रवाल 9 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हुए. आईपीएल में डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच आउट कराया.

    राजस्थान रॉयल्स ने मैच में 3 कैच ड्रॉप किए

    पंजाब की पारी के 7वें ओवर में लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की तीसरी बॉल पर राहुल ने लंबा शॉट खेला. बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे स्टोक्स ने उनका कैच छोड़ दिया. गेंद स्टोक्स के हाथ से छूटकर बाउंड्री के पार चली गई. इस वक्त राहुल 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद 9वें ओवर में राहुल तेवतिया ने अपनी ही गेंद पर गेल का कैच छोड़ दिया. इस वक्त गेल 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. 15वें ओवर में मुस्तफिजुर की बॉल पर दीपक ने ऊंचा शॉट लगाया. जोस बटलर और बेन स्टोक्स इसे जज नहीं कर सके और गेंद दोनों के बीच में गिरी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटों में 1 लाख 61 हजार 736 नये मामले, 879 लोगों की मौत
    Next Article कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक और संक्रामक, आरटी-पीसीआर टेस्ट भी हो रहा फेल

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.