Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटों में 1 लाख 61 हजार 736 नये मामले, 879 लोगों की मौत
    Breaking News

    नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटों में 1 लाख 61 हजार 736 नये मामले, 879 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देशभर में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 1 लाख 61 हजार 736 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस दौरान 97 हजार 168 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और 879 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक सामने आ चुके संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गए हैं. कुल मामलों में से 1 करोड़ 22 लाख 53 हजार 697 लोग कोरोना महामारी को मात देने में सफल रहे हैं, जबकि 1 लाख 71 हजार 058 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 12 लाख 64 हजार 698 हो गए हैं.

    महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे.

    विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र में अब 5,64,746 मरीज उपचाराधीन हैं. राजधानी मुंबई में संक्रमण के 6893 नए मामले सामने आए और 43 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक 28,34,473 मरीज ठीक हो चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोपाल में 6 दिन का लॉकडाउन, रात 9 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक सब कुछ बंद, किराना दुकानों से होम डिलीवरी
    Next Article पंजाब ने राजस्थान रायल्य को दिया 222 रनों का लक्ष्य, राहुल, हुड्डा की तूफानी पारी, छक्कों की बारिश

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.