Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईरान के परमाणु केंद्र में हुआ ब्लैक आउट इजरायली साजिश, जताई गई मोसाद का हाथ होने की आशंका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ईरान के परमाणु केंद्र में हुआ ब्लैक आउट इजरायली साजिश, जताई गई मोसाद का हाथ होने की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेहरान. ईरान में नतांज परमाणु केंद्र में रविवार को हुए ब्लैक आउट की पूरी दुनिया में चर्चा है. ये हादसा था या साजिश का नतीजा और इसके पीछे किसका हाथ है इसको लेकर अलग-अलग रिपोर्ट आ रही हैं. मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक इस हमले में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ हो सकता है.

    ईरान ने इस ब्लैक आउट के पीछे साइबर अटैक को वजह बताते हुए इसे आतंकी हमला करार दिया है. साथ ही कहा है कि ये हमले किसी षड्यंत्र के तहत किए गए. ईरान के सरकारी अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि परमाणु केंद्र को नुक़सान पहुंचाने के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से परमाणु आतंकवाद से मुकाबला करने की अपील की है.

    इस हादसे में किसी की मौत या रेडियोएक्टिव तत्वों के फैलने की खबर नहीं है, लेकिन बिजली सप्लाई में बाधा आई है. रविवार सुबह ईरान के कई इलाकों से ब्लैक आउट की खबरें आई थीं. बता दें कि इस हमले से ठीक एक दिन पहले ईरान ने यूरेनियम के एक नए सेंट्रीफ्यूज को चालू किया था. इस मशीन से द्रव और ठोस पदार्थ को अलग किया जाता है. राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इसका उद्घाटन किया था. इस कार्यक्रम का ईरान में प्रसारण भी किया गया था.

    ईरानी परमाणु केंद्र को ऐसे वक्त में निशाना बनाया गया है, जब अमेरिका के मौजूदा बाइडन प्रशासन की ओर से 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं. ईरानी अधिकारियों ने इस घटना की जांच की, जबकि कई इजरायली मीडिया घरानों ने अटकलें लगायी कि नातान्ज परमाणु संयंत्र में हुई यह घटना किसी साइबर हमले के चलते हो सकती है. अगर इजराइल इसके लिए जिम्मेदार है तो इससे दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव और बढ़ सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमालय के ऊपर उत्पन्न हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना
    Next Article भाजपा के नेता जितना घूमेंगे हमारे जीत का अंतर और बढ़ेगा:इरफान

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.