Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के नेता जितना घूमेंगे हमारे जीत का अंतर और बढ़ेगा:इरफान
    Breaking News झारखंड

    भाजपा के नेता जितना घूमेंगे हमारे जीत का अंतर और बढ़ेगा:इरफान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने मधुपुर विधानसभा के कई क्षेत्रों का सघन दौरा करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में वोट मांगा और उनकी जीत को निश्चिंत बताया। मौके पर विधायक ने कहा की यह लड़ाई बाहरी नेता और स्थानीय नेता के बीच में है,जनता ने अपना मन बना लिया है कि उनके हित के लिए कौन काम कर सकता है । कहा आज भाजपा के कई नेता यहां घूम रहे हैं परंतु जनता इन्हें देखना तक पसंद नहीं कर रही। बाबूलाल मरांडी ,रघुवर दास क्षेत्र में जितना घूमेंगे हमारे प्रत्याशी की जीत का अंतर और बढ़ेगा यह में भरोसा दिलाता हूं। इन दोनों को जनता ने रिजेक्ट कर दिया है।कहा जैसा कि मालूम हो कि बाबूलाल मरांडी लोकसभा चुनाव सर्वाधिक वोटों से हारने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रहते रघुवर दास भी चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।कहा मैं बाबूलाल को कहना चाहता हूं कि अगर आपको भाजपा के विधायक दल का नेता बनना है तो दोबारा राजधनवार से चुनाव जीतकर आए क्योंकि जनता ने जो आपको मैंडेट दिया था आपने उसके खिलाफ जाने का काम किया।यही कारण है कि जनता आपसे नाराज है और मधुपुर के लोग आपको देखना पसंद नहीं कर रहे | दूसरी तरफ रघुवर दास वही मुख्यमंत्री थे जिन्होंने हमारे मां बहनों एवं पारा शिक्षकों को डंडे से पीटवाया |गोली तक मरवाने का काम किया तो आज यह किस मुह से जनता से वोट मांगने आए हैं।मैं जहां भी जा रहा हूं जनता का आक्रोश भाजपा के नेताओं के खिलाफ साफ दिख रहा है।मधुपुर की जनता ने इन लोगों को पूरी तरह से नकार दिया है और आने वाले समय में हमारे प्रत्याशी हाफिज हसन को ऐतिहासिक जीत दिलाकर मधुपुर की जनता एक मिसाल कायम करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईरान के परमाणु केंद्र में हुआ ब्लैक आउट इजरायली साजिश, जताई गई मोसाद का हाथ होने की आशंका
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे नेपाल हाउस, स्वास्थ्य सचिव से मिलकर की आपात बैठक

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.