मेलबर्न. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई बार खिलाड़ियों की जिंदगी आसान नहीं होती है. ऐसे कई क्रिकेटरों के उदाहरण हैं जिन्हें रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिनर जेवियर डोहर्टी भी साल 2017 में क्रिकेट से अलग होने के बाद बेहद मुश्किलों से गुजरे हैं. डोहर्टी फिलहाल अपना घर चलाने के लिए कारपेंटर का काम कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने कारपेंट्री का काम सीखते डोहर्टी का वीडियो पोस्ट किया. इसमें डोहर्टी एक बिल्डिंग साइट पर औजारों के साथ कारपेंटर के वेश में दिख रहे हैं.जेवियर डोहर्टी एक समय…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि औद्योगिक और कार्यस्थल टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों और आश्रितों को भी शामिल किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि औद्योगिक और निजी कार्यस्थल सीवीसी (कोविड-19 टीकाकरण केंद्र) के लिए टीके की खुराक उन निजी अस्पतालों को खरीदनी होगी जिनके साथ संबंधित नियोक्ता जुड़ा हुआ है। मंत्रालय ने पत्र में कहा कि श्रमिकों के परिवार के उन सदस्यों और आश्रितों को भी औद्योगिक सीवीसी और कार्यस्थल सीवीसी में कोविड-19 टीकाकरण में शामिल किया जा सकता है…
अयोध्या. यूपी के अयोध्या में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.जानकारी के मुताबिक मामला थाना इनायतनगर खानपुर के बरिया निसारु गांव का है. कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद में सगे भांजे द्वारा अपने मामा-मामी सहित उनके दो बेटे और एक बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है.…
नई दिल्ली. कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रोटोकॉल में मास्क लगाना भी है. कुछ लोग एक ही मास्क कई दिनों तक लगाए रहते हैं, लेकिन अब यह सामने आया है कि 2-3 हफ्तों तक एक ही मास्क के प्रयोग से ब्लैक फंगस हो सकता है.एम्स के न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर डॉ पी शरत चंद्रा का कहना है कि फंगल इंफेक्शंस नया नहीं है, लेकिन यह महामारी के मुताबिक कभी नहीं बढ़ा है. डॉ चंद्रा के मुताबिक अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है कि जैसे-जैसे महामारी बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके मामले क्यों नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन यह…
नई दिल्ली. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 12वीं क्लास में मुख्य विषयों यानी मेजर सब्जेक्ट्स का एग्जाम लेने पर विचार कर रहा है. खबर के मुताबिक, महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है कि 12वीं क्लास में मेजर सब्जेक्ट्स का ही एग्जाम हो और बाकी सब्जेक्ट्स की मार्किंग के लिए कोई और फार्मूला अपनाया जाए. साथ ही यह भी कहा गया है कि जो स्टूडेंट कोरोना की वजह से एग्जाम नहीं दे पाते हैं, उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए. सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के चलते 12वीं…
यदि सूर्य कमजोर है तो नित्य सूर्य उपासना सूर्य को अर्ध्य देने से हरिवंशपुराण पढ़ने या सुनने से रविवार का व्रत करने से और सूर्यदेव के नित्य दर्शन करने से सूर्यदेवता प्रसन्न व बली होते हैं. यदि प्रतिदिन ऐसा नहीं कर सकते तो रविवार को सूर्य उपासना करें.शास्त्रों में बताए गए विशेष मंत्र का स्मरण सफलता के साथ व्यक्ति को यशस्वी भी बनाता है. इस उपासना से त्वचा संबंधी रोगों का अंत भी होता है. किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए प्रयास कर रहे व्यक्ति के लिए सूर्य मंत्र का स्मरण कामना सिद्धि प्रदान कर सकता है. रविवार को…
नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चि_ी लिखी है. पार्टी अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि 30 मई को केंद्र सरकार के 7 साल पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार का कोई उत्सव या कार्यक्रम नहीं करेंगे. नड्डा ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों से कहा कि देश महामारी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों के लिए कार्यक्रम करें और जरूरतमंदों की मदद करें. उन्होंने आगे लिखा कि मैं मुख्यमंत्रियों से निवेदन करना चाहूंगा कि वे महामारी में अनाथ हुए बच्चों…
नई दिल्ली. दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार तक जल्द ही पुलिस पहुंच सकती है. आधिकारिक पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में फरार आरोपी सुशील कुमार की अंतिम लोकेशन पंजाब के बठिंडा में ट्रेस किया गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है और वे पहलवान को पकड़ने के लिए हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में छापेमारी कर रहे हैं.बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने सुशील कुमार को अग्रिम जमानत देने…
मुंबई. मौनी रॉय उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक रही हैं जिन्होंने हमेशा नेक कामों का समर्थन किया है. इस भयानक महामारी के दौरान मौनी अपने साथी देशवासियों की यथा संभव मदद करती रही हैं. वह अब इस्कॉन फाउंडेशन की प्रमुख मायापुर के बारे में जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है और पश्चिम बंगाल का यह छोटा शहर चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण कैसे पीड़ित है यह बात रही है.अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑन-कॉल डॉक्टर और संबंधित चिकित्सा आपूर्ति नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बस्ती के लोग भी पीड़ित हैं. इस्कॉन…
रेल प्रशासन द्वारा रेल संरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते उड़ीसा राज्य के पूर्व तट रेलवे के तटीय क्षेत्र में साइक्लोन आने की चेतावनी के मद्देनजर रेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पूर्व तट रेलवे के पुरी रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ /टर्मिनेट होने वाली उत्कल स्पेशल ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर एवं बीना मालखेड़ी स्टेशनों से होकर गुजरती हैं. इस गाड़ी की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है गाड़ी संख्या 08477/08478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन – गाड़ी संख्या 08477 पुरी से योग…
