Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार की सालगिरह नहीं मनाएगी बीजेपी, पार्टी अध्यक्ष ने कहा- कोई उत्सव, कार्यक्रम नहीं करें, महामारी में जरूरतमंदों की मदद करें
    Breaking News

    सरकार की सालगिरह नहीं मनाएगी बीजेपी, पार्टी अध्यक्ष ने कहा- कोई उत्सव, कार्यक्रम नहीं करें, महामारी में जरूरतमंदों की मदद करें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चि_ी लिखी है. पार्टी अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि 30 मई को केंद्र सरकार के 7 साल पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार का कोई उत्सव या कार्यक्रम नहीं करेंगे.

    नड्डा ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों से कहा कि देश महामारी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों के लिए कार्यक्रम करें और जरूरतमंदों की मदद करें. उन्होंने आगे लिखा कि मैं मुख्यमंत्रियों से निवेदन करना चाहूंगा कि वे महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए कोई योजना बनाएं, जिससे वे आगे अपने पैरों पर खड़े हो सकें. इस योजना को भाजपा के सभी मुख्यमंत्री एक साथ एक ही दिन अपने राज्यों में लॉन्च करें.

    सेवाकार्य के जरिए जताएंगे लोगों का आभार

    नड्डा ने कहा कि पार्टी सेवा ही संगठन के मंत्र पर चलते हुए, इस अवसर को जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित करेंगे. इस सिलसिले में हम देश के कोने-कोने में अलग-अलग तरह के सेवाकार्यों का आयोजन करके जनता का आभार व्यक्त करेंगे. हम लोगों को बताएंगे कि हमें 7 साल से जनता ने सेवा का जो मौका दिया है, वह सेवाभाव से आगे बढ़ाया जा रहा है.

    सामूहिक प्रयासों से देश आपदा मुक्त होगा

    उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि महामारी के समय में हमारा सेवा यज्ञ देशवासियों की तकलीफें दूर कर सके और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत कर सके, यही हमारा संकल्प है और प्रयास भी. मुझे विश्वास है, हमारे इन सामूहिक प्रयासों से हम शीघ्र ही देश को इस आपदा से निकालने में सफल होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसागर मर्डर मामले में फरार सुशील कुमार की पंजाब में मिली आखिरी लोकेशन: पुलिस
    Next Article शक्ति और आरोग्य के देवता हैं सूर्य देव

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.