Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हफ्तों तक एक ही मास्क के प्रयोग से भी हो सकता है ब्लैक फंगस: डॉ चंद्रा
    Uncategorized

    हफ्तों तक एक ही मास्क के प्रयोग से भी हो सकता है ब्लैक फंगस: डॉ चंद्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रोटोकॉल में मास्क लगाना भी है. कुछ लोग एक ही मास्क कई दिनों तक लगाए रहते हैं, लेकिन अब यह सामने आया है कि 2-3 हफ्तों तक एक ही मास्क के प्रयोग से ब्लैक फंगस हो सकता है.एम्स के न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर डॉ पी शरत चंद्रा का कहना है कि फंगल इंफेक्शंस नया नहीं है, लेकिन यह महामारी के मुताबिक कभी नहीं बढ़ा है. डॉ चंद्रा के मुताबिक अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है कि जैसे-जैसे महामारी बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके मामले क्यों नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन यह मानने का कारण है कि इसके एक से अधिक कारण हों.
    डॉ चंद्रा ने कहा कि ब्लैक फंगस होने की सबसे बड़ी वजह अनियंत्रित डायबिटीज, टोसिलिजुमैब के साथ स्टेरॉयड्स का सिस्टमैटिक प्रयोग, वेंटिलेशन पर मरीज, सप्लीमेंटल ऑक्सीजन लेना है. डॉ चंद्रा के मुताबिक अगर कोरोना इलाज के छह हफ्ते के भीतर इनमें से कोई भी फैक्टसज़् है तो उन्हें ब्लैक फंगस होने का सबसे अधिक खतरा है.डॉ चंद्रा ने कहा कि सिलिंडर से सीधे कोल्ड ऑक्सीजन देना बहुत खतरनाक है और दो-तीन हफ्तों तक एक मास्क का प्रयोग करने पर ब्लैक फंगस होने की आशंका रहती है. डॉ चंद्रा के मुताबिक जिन्हें ब्लैक फंगस होने की आशंका अधिक है, उन्हें एंटी-फंगल ड्रग पोसाकोनाजोल दिया जा सकता है.कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. देश के कई हिस्सों में इसके चलते कई लोगों को मौत हो चुकी है और सिर्फ महाराष्ट्र में इसके चलते करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी हैं. ऐसे में एक दिन पहले केंद्र सरकार ने राज्यों से इसे महामारी अधिनियम 1897 के तहत महामारी घोषित करने का आग्रह किया है.
    ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) एक ऐसा खतरनाक इंफेक्शन है, जो अब तक बहुत ही कम लोगों को होता रहा है. लाखों में किसी एक को यह संक्रमण होता था. लेकिन पिछले कुछ दिनों के दौरान कोरोना से संक्रमित मरीजों में यह इंफेक्शन बड़ी तेजी से फैला है. यह इतना खतरनाक संक्रमण है कि इसके शिकार करीब आधे लोगों की जान चली जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीबीएसई 12वीं बोर्ड के मेजर सब्जेक्ट के ही एग्जाम हो सकते हैं, कोरोना की वजह से एग्जाम नहीं दे पाने पर एक और मौका मिलेगा
    Next Article अयोध्या में भांजे ने की मामा-मामी सहित पाँच परिजनों की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

    Related Posts

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.