Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. कोरोना की जल्द जांच के लिए डीआरडीओ ने एक एंटीबॉडी टेस्ट के लिए एक नई किट तैयार की है. इस किट का नाम डिपकोवैन है. ये किट कोरोना वायरस के स्पाइक के साथ-साथ न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन का भी 97 प्रतिशत की उच्च संवेदनशीलता और 99 प्रतिशत की विशिष्टता के साथ पता लगा सकता है. इसे दिल्ली स्थित वैनगाडज़् डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है. ये किट पूरी तरह स्वदेशी है और इसे यहीं के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है. इसके बाद दिल्ली के विभिन्न कोविड अस्पतालों में 1000 से अधिक रोगियों के नमूनों पर व्यापक…

Read More

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बीते एक साल से जारी सैन्य गतिरोध के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर से लगी उत्तरी सीमा पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेते हुए समीक्षा की. सेना प्रमुख ने इस दौरान सैनिकों की जबरदस्त सजगता की तारीफ करते हुए एलएसी पर बेहद सतर्क रहने और सीमा के उस पार से चीनी गतिविधियों को लेकर अलर्ट रहने को कहा.पूर्वी लद्दाख के इलाके में एलएसी के पार चीनी सेना की हाल के दिनों में बढ़ी सक्रिय गतिविधियों को देखते हुए सेना प्रमुख का…

Read More

नई दिल्ली. नए किसान कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच में जो गतिरोध बना हुआ है उसके हल होने की उम्मीद जगी है. किसानों यूनियनों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिर से किसानों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग की है. संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह जानकारी दी गई. किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली के 3 बॉर्डरों पर किसान संगठनों के लोग दिसंबर से बैठे हुए हैं, पंजाब की कियान यूनियनों से आए ज्यादातर किसान सिंघू बॉर्डर पर डेरा लगाए हुए हैं और यूपी से आए किसान…

Read More

संयुक्त राष्ट्र: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि 2020 में दुनियाभर में कोविड-19 (Covid-19) से कम से कम 30 लाख लोगों की मौत होने का अनुमान है, जो मृतकों के 18 लाख के आधिकारिक आंकड़े से लगभग दोगुनी अधिक है।संगठन ने कहा कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोरोनावायरस (Coronavirus) से जान गंवाने वालों की संख्या ‘बहुत कम’ बताई गई है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट में कहा कि 31 दिसंबर 2020 तक दुनियाभर में 8 करोड़ 20 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे और 18 लाख से अधिक लोगों…

Read More

बेंगलुरु: कोरोना की दूसरी लहर में भले ही अब मामले कम आ रहे हो लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। इस बार कोरोना ने बड़ी संख्या में मासूमों को अपनी चपेट में लिया है। कर्नाटक में पिछले 2 महीने में 9 साल से कम उम्र के 40 हजार से ज्यादा बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अुनसार, 18 मार्च से 18 मई के बीच कर्नाटक में 0-9 साल की उम्र के 39,846 और 10-19 उम्र के 1,05,044 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जब से कोरोना महामारी की…

Read More

दिल्ली: एयर इंडिया के यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता एसआईटीए ने इस वर्ष फरवरी में एक साइबर हमले (Cyber Attack) का सामना किया, जिसके कारण विमानन कंपनी के कुछ निश्चित संख्या में यात्रियों के व्यक्तिगत डेटा लीक हो गए। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को दी गई। एयर इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 11 अगस्त, 2011 और 3 फरवरी, 2021 के बीच पंजीकृत एयर इंडिया के एक निश्चित संख्या में यात्रियों की निजी जानकारी लीक हुई है, जिसमें- नाम, जन्म तिथि, संपर्क सूचना, पासपोर्ट जानकारी, टिकट जानकारी और क्रेडिट कार्ड डेटा शामिल है। बयान में कहा गया…

Read More

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के बाद म्यूकरमाइकोसिस यानि ब्लैक फंगस और अब व्हाइट फंगस ने चिंता बढ़ा दी है. बिहार की राजधानी पटना में इस नए फंगल इंफेक्शन के कुछ मामले सामने आए हैं. पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों ने पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. ऐसे में व्हाइट फंगस के नए मामलों ने सरकारी और मेडिकल स्तर पर चिंताओं में इजाफा किया है. आइए इसके बारे में कुछ अहम बातों को जानते हैं- व्हाइट फंगस के बारे में पता कैसे चला? पीएमसीएच में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर एसएन सिंह के हवाले से…

Read More

सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए शानदार मौका है. रेलवे से लेकर जिला अदालतों तक में बंपर भर्तियां निकली हैं. इसके तहत कोलकता मेट्रो में अप्रेंटिस, दिल्ली में टीजीटी व पीजीटी शिक्षक, क्लर्क, चपरासी जैसे पदों पर कुल 11 हजार से अधिक नौकरियां हैं. इन भर्तियों में सबसे अधिक पद दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी विज्ञापन में हैं. इसके तहत कुल 7236 पद भरे जाएंगे. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन में 1054 वैकेंसी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक…

Read More

त्रिपुरा के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. त्रिपुरा सरकार ने 15000 से अधिक छात्रों को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है. शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने इसकी जानकारी दी है. शिक्षा मंत्री रतन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योगाजुग योजना के तहत 22 सरकारी डिग्री कॉलेज और दो विश्वविद्यालयों सहित 40 शैक्षणिक संस्थानों के 15,000 से अधिक फाइनल ईयर के छात्रों को चुना जाएगा जिन्हें स्मार्ट फोन खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे. रतन लाल नाथ ने कहा कि इस योजना की शुरुआत पिछले साल की गई थी. अब तक 7274 छात्रों को स्मार्टफोन खरीदने…

Read More

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में पिछले साल की तुलना में इस बार 8 से 15 साल के बीच के कोविड प्रभावित बच्चों के चार गुना अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले दो महीनों में यहां 29 बच्चों को भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है. जबकि पिछले साल इस दौरान केवल सात से 8 बच्चों को ही भर्ती कराया गया था. अब इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित बच्चों की बढ़ती संख्या कुल मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण है या…

Read More