Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संयुक्त किसान मोर्चा ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, की फिर से बातचीत शुरू करने की मांग
    Breaking News Headlines राजनीति

    संयुक्त किसान मोर्चा ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, की फिर से बातचीत शुरू करने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नए किसान कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच में जो गतिरोध बना हुआ है उसके हल होने की उम्मीद जगी है. किसानों यूनियनों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिर से किसानों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग की है. संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह जानकारी दी गई.

    किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली के 3 बॉर्डरों पर किसान संगठनों के लोग दिसंबर से बैठे हुए हैं, पंजाब की कियान यूनियनों से आए ज्यादातर किसान सिंघू बॉर्डर पर डेरा लगाए हुए हैं और यूपी से आए किसान गाजीपुर बॉर्डर पर है, इसके अलावा हरियाणा से आए किसान दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर बैठे हुए हैं. कोरोना की दूसरी लहर की वजह से हालांकि तीनों जगहों पर किसानों की संख्या बहुत कम है. अब किसानों से सरकार को फिर से बातचीत शुरू करने के लिए लिखा है जो गतिरोध दूर करने की दिशा में सकारात्मक कदम हो सकता है.
    सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसान जब भी बात करना चाहते हैं तो उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं. हालांकि आंदोलन की शुरुआत में सरकार और किसान संगठनों के बीच में कई स्तर की बातचीत हुई है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था. किसान पूरी तरह से तीनों कानूनों को खारिज करने पर अड़े हुए थे, जबकि सरकार किसानों से लगातार पूछ रही थी कि तीनों कानूनों में जो भी आपत्ति है वह बताएं.

    इस साल पंजाब के किसानों से रिकॉर्ड मात्रा में गेहूं की खरीद हुई है और पूरी खरीद समर्थन मूल्य पर की गई है तथा पहली बार राज्य के किसानों की फसल का पैसा सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया गया है. नए किसान कानून में डायरेक्ट ट्रांसफर की व्यवस्था की गई है, हालांकि कानून अभी लागू नहीं है, लेकिन फिर भी अधिकतर राज्यों में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली फसल का पैसा सीधा उनके खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWHO ने कहा- वास्तविक से दोगुनी हो सकती Corona से मरने वालों की संख्या
    Next Article बाज नहीं आ रहा चीन: सेना प्रमुख ने कहा सीमा पर सतर्क रहें भारतीय सैनिक

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.