Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़ी खबर, एयर इंडिया के सर्वर पर Cyber Attack, यात्रियों का महत्वपूर्ण डाटा लीक
    Breaking News

    बड़ी खबर, एयर इंडिया के सर्वर पर Cyber Attack, यात्रियों का महत्वपूर्ण डाटा लीक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली: एयर इंडिया के यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता एसआईटीए ने इस वर्ष फरवरी में एक साइबर हमले (Cyber Attack) का सामना किया, जिसके कारण विमानन कंपनी के कुछ निश्चित संख्या में यात्रियों के व्यक्तिगत डेटा लीक हो गए। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को दी गई। एयर इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 11 अगस्त, 2011 और 3 फरवरी, 2021 के बीच पंजीकृत एयर इंडिया के एक निश्चित संख्या में यात्रियों की निजी जानकारी लीक हुई है, जिसमें- नाम, जन्म तिथि, संपर्क सूचना, पासपोर्ट जानकारी, टिकट जानकारी और क्रेडिट कार्ड डेटा शामिल है। बयान में कहा गया है कि हालांकि हम और हमारे डेटा प्रोसेसर लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं… हम यात्रियों से अपील करेंगे कि वे अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहां कहीं भी लागू हो, पासवर्ड बदल लें। बयान में कहा गया है कि एसआईटीए पर साइबर हमले के कारण दुनिया भर में 45 लाख यात्रियों का डेटा प्रभावित हुआ है जिसमें एयर इंडिया के यात्री भी शामिल हैं। एयरलाइन ने कहा कि एअर इंडिया अपने मूल्यवान ग्राहकों को सूचित करना चाहती है कि उसके यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता ने एक परिष्कृत साइबर हमले के बारे में सूचित किया है जिसका सामना उसने फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में किया था।
    हालांकि, फोरेंसिक विश्लेषण के माध्यम से इसके स्तर और दायरे का पता लगाया जा रहा है और कवायद जारी है। एसआईटीए ने इसकी पुष्टि की है कि घटना के बाद सिस्टम के बुनियादी ढांचे के अंदर किसी भी अनधिकृत गतिविधि का पता नहीं चला है। एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया इस बीच भारत और विदेशों में विभिन्न नियामक एजेंसियों के संपर्क में है और उन्हें अपने दायित्वों के अनुसार घटना के बारे में अवगत कराया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्लैक से काफी ज्यादा घातक है व्हाइट फंगस, जानें कौन से अंग होते हैं प्रभावित
    Next Article बच्चों पर कोरोना का कहर, कर्नाटक में 9 साल से कम उम्र के 40 हजार बच्चे संक्रमित

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.