Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित होकर भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या में हुआ इजाफा
    Breaking News Headlines

    दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित होकर भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या में हुआ इजाफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में पिछले साल की तुलना में इस बार 8 से 15 साल के बीच के कोविड प्रभावित बच्चों के चार गुना अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले दो महीनों में यहां 29 बच्चों को भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है. जबकि पिछले साल इस दौरान केवल सात से 8 बच्चों को ही भर्ती कराया गया था. अब इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित बच्चों की बढ़ती संख्या कुल मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण है या आने वाली तीसरी लहर का असर बच्चों पर पड़ रहा है. हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है.
    हालांकि बाल चिकित्सा विंग को मजबूत करने के लिए अस्पताल ने हाल ही में पहले से मौजूद 15 में 6 बाल चिकित्सा वेंटीलेटर जोड़े हैं. बच्चों में कोविड के लक्षणों में दस्त, बुखार, वायरल निमोनिया और चिड़चिड़ापन शामिल हैं. कुछ को ऑक्सीजन में कमी का भी अनुभव होता है. पिछले साल के विपरीत विभिन्न जिलों से बच्चों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं.

    एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस साल अधिक से अधिक बच्चों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जा रहा है. इनमें पॉजिटिव मामले भी सामने आ रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि लगातार कांट्रेक्ट ट्रेस किया जा रहा है और उन सभी बच्चों का परीक्षण किया जा रहा है, जिनकी पहचान संपर्क के रूप में की गई है. इनमें छह साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं.
    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आमतौर पर कोरोना टेस्ट नहीं किया गया था, क्योंकि उनमें आमतौर पर लक्षण विकसित नहीं होते थे. हमने एक प्रवृत्ति देखी है कि अधिक बच्चे जो कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं, उनमें लक्षण विकसित हो रहे हैं. हम अभी भी डेटा का अध्ययन कर रहे हैं और दो-तीन दिनों में हम और विवरण दे सकते हैं.

    एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल ने 15 बाल रोग विशेषज्ञों की एक टीम को इक_ा किया है और स्थिति का मूल्यांकन कर रहा है. 29 बच्चों में से कोई भी गंभीर नहीं हुआ और उनमें से लगभग 22 को सफल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. यह संख्या पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है. हम स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और स्थिति की मांग के अनुसार उचित कार्रवाई करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीसीसीआई आईपीएल के बचे मैच कराने को तैयार, इंग्लैंड सीरीज शेड्यूल से पहले होगी शुरू
    Next Article त्रिपुरा सरकार ने 15000 से अधिक छात्रों को स्मार्टफोन देने का किया ऐलान

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.