न्यूयार्क. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर आज सुबह अमेरिका पहुंच गए हैं. वह अगले पांच दिन यानी कि 28 मई तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2021 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रवेश के बाद विदेश मंत्री पहली बार न्यूयॉर्क आए हैं.कोविड संकट के बीच विदेश मंत्री जयशंकर का यह दौरा भारत की वैक्सीन जरूरतों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासतौर ऐसे में जबकि अमेरिका 8 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध कराने की…
Author: Devanand Singh
देश के पश्चिमी तटीय राज्यों में पिछले दिनों टाउते नामक चक्रवाती तूफान ने कहर बरपाया था. अब ऐसा ही एक चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार यास नाम का यह चक्रवाती तूफान 26 मई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश के तटीय इलाकों पर पहुंचेगा.वहीं इस समय बंगाल कर खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और सोमवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं. इसके बाद अगले 24 घंटे में यह बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता…
नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर से अभी राहत भी नहीं मिली है कि तीसरी लहर को लेकर लोगों में डर पैदा हो गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. यही कारण है कि बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है.जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक जून से बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन पर परीक्षण शुरू कर सकता है. कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट एंड इंटरनेशनल एडवोकेसी हेड डॉ राचेस एला ने बताया कि कंपनी को तीसरी या चौथी तिमाही के अंत तक कोवैक्सिन के…
चंडीगढ़. कोविड -19 वैक्सीन की आपूर्ति के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां राज्यों और निजी संस्थाओं के साथ जुड़ने के बजाय केंद्र के साथ सीधे सौदा करना पसंद कर रही हैं. इस समय दुनियाभर में लोगों की उम्मीदें वैक्सीन पर टिकी हुई है. भारत में भी वैक्सीन की कमी महसूस की जा रही है.कोविड -19 से निपटने के लिए एक मैसेंजर आरएनए वैक्सीन विकसित करने वाली बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना ने पंजाब सरकार के राज्य को वैक्सीन की सीधी आपूर्ति के अनुरोध को खारिज कर दिया है. अमेरिकी फर्म ने कहा कि उसकी नीति के अनुसार कंपनी केवल केंद्र सरकारों के…
जयपुर. राजस्थान में लॉकडाउन 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिये मंत्रिमंडल और विशेषज्ञों की सिफारिश पर राज्य सरकार ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन की अवधि में 15 दिन का विस्तार करते हुए इसे 8 जून तक कर दिया है. सरकारी बयान के अनुसार हालांकि जिन जिलों में संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, वहां एक जून से व्यावसायिक गतिविधियों की छूट दी जा सकती है.राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश भर में 8 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही इस बार सख्ती और…
नई दिल्ली. लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच खबर आ रही है कि किसान संगठनों के बीच मतभेद शुरू हो गया है. संगठनों के बीच उत्पन्न हुए मतभेद का कारण पीएम मोदी को बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए लिखे जाने वाला पत्र और योगेंद्र यादव की भूमिका को माना जा रहा है. कुछ किसान संगठन किसानों के मुद्दे पर एक बार फि से सरकार के साथ बातचीत शुरू करना चाहते हैं. जबकि कुछ नेता सरकार से बिना बात किये आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहते. जिसे लेकर खींचतान शुरू हो गई है.गौरतलब है कि पिछले कई महीनों…
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा वैश्विक महामारी को इंडियन कोरोना बताया, जिसपर भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने सायबर क्राइम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. भाजपा विधायकों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भदौरिया से कमलनाथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी, आज कमलनाथ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने लिखित शिकायत करते हुए कहा था कि कमलनाथ ने देश के सम्मान को चोट पहुंचाई है, उनके कारण देश की छबि धूमिल हुई है, शिकायत करने वालों में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा…
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से पूरे देश में ड्रग्स पैडलर पर शिकंजा कसा जाने लगा है. इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है.मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 ने मुंबई के बांद्रा इलाके से दो ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल है. क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच से जुड़े एक अधिकारी ने…
एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म से जुड़े सभी एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए हैं. इस फिल्म को लेकर बेहद उत्सुकता भी है. हाल ही में जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है. फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि फैंस फिल्म से जुड़ी पल-पल की खबर पर नजर रखते हैं. ‘आरआरआर’ एक बार फिर सुर्खियों में है, वजह है इस फिल्म के राइट्स को लेकर हुई करोड़ों डील. आरआरआर’ फिल्म के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर ने डिजिटल, सैटेलाइट्स…
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने किसी सुनामी की तरह कहर ढाया. हालांकि नए मामलों में कमी जरूर आ रही है, लेकिन कोरोना वायरस से मौत के आंकड़े पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. कोविड की दूसरी लहर ने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था और कोरोना को लेकर की गई तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. यही वजह है कि भारत अब दुनिया में कोरोना से होने वाली मौतों की सूचि में तीसरे नंबर पर आ गया है. विश्वभर में कोविड से तीन लाख से अधिक मौतें अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में दर्ज की…
