Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, 30 जून तक वैवाहिक कार्यक्रमों की नहीं होगी अनुमति
    Breaking News Headlines

    राजस्थान में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, 30 जून तक वैवाहिक कार्यक्रमों की नहीं होगी अनुमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान में लॉकडाउन 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिये मंत्रिमंडल और विशेषज्ञों की सिफारिश पर राज्य सरकार ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन की अवधि में 15 दिन का विस्तार करते हुए इसे 8 जून तक कर दिया है. सरकारी बयान के अनुसार हालांकि जिन जिलों में संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, वहां एक जून से व्यावसायिक गतिविधियों की छूट दी जा सकती है.राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश भर में 8 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही इस बार सख्ती और ज्यादा बढ़ा दी है. नई गाइडलाइन आज सोमवार से लागू होगी. राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी हो गई है. 24 मई से 8 जून सुबह 5 बजे तक त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन रहेगा, वहीं विवाह समारोह 30 जून तक स्थगित किए गए हैं.
    गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में लॉकडाउन की अवधि 24 मई सुबह 5 बजे से 8 जून सुबह 5 बजे तक बढा दी गई है. बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों और कार्य स्थल पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना को 500 रुपये से बढाकर 1000 रुपये कर दिया है. वहीं वैवाहिक कार्यक्रमों की 30 जून तक अनुमति नहीं होगी. शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉकडाउन की अवधि को बढाने का सुझाव दिया गया था.

    राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार शुक्रवार 28 मई दोपहर 12 बजे से मंगलवार 1 जून प्रात: 5 बजे तक और शुक्रवार 4 जून दोपहर 12 बजे से मंगलवार 8 जून 5 बजे तक बंद रहेंगे. सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं लगाने की जुर्माना राशि बढ़ा दी गई है. अब फेस मास्क नहीं लगाने पर 500 से बढ़ाकर 1000 रुपए जुमानज़ वसूल किया जाएगा.

    जानकारी के अनुसार दो दिन के वीकेंड कर्फ्यू की जगह अब 3 दिन के लिए किया गया है यानि अब शनिवार से सोमवार कर्फ्यू रहेगा. तीन दिन तक मेडिकल, दूध, फल सब्जी को छोडकर सब कुछ बंद रहेगा. गृह विभाग ने 8 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही नई गाइडलाइन जारी कर दी है. नई गाइडलाइन में पुरानी पाबंदियों को जारी रखा गया है. मनरेगा के काम शुरु करने पर ग्रामीण विकास विभाग अलग से आदेश जारी करेगा.खाद-बीज और कृषि उपकरण, पशु चारा, किराना की दुकान मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुल सकेंगी. ऑप्टीकल्स की दुकानें मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खोली जा सकेंगी.सरकारी राशन की दुकानें हर दिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक और मेडिकल की दुकानें प्रतिदिन 24 घंटे खोली जा सकेंगी. फल-सब्जी के ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोबाइल वैन से सुबह 6 से शाम 5 बजे तक बिक्री की अनुमति होगी.मंडियां, फल-सब्जी और फूल मालाओं की दुकानें हर दिन सुबह 6 से 11 बजे तक खोली जा सकेंगी. डेयरी और दूध की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे और शाम 5 बजे से 7 बजे तक खुल सकेंगी. ई-मित्र सेवाएं शाम 4 बजे तक खुलेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम को पत्र लिखने और योगेंद्र यादव की भूमिका को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में उभरे मतभेद
    Next Article पंजाब सरकार को कोरोना वैक्सीन की सीधी आपूर्ति करने से मॉडर्ना का इंकार

    Related Posts

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 15, 2026

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    September 15, 2026

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान के भाई बंटी का बड़ा बयान, कहा- धनबाद लौटकर कानून का सामना करे

    बखरी में निकली भव्य मंगल ध्वज यात्रा, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर

    मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.