Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब सरकार को कोरोना वैक्सीन की सीधी आपूर्ति करने से मॉडर्ना का इंकार
    Breaking News Headlines

    पंजाब सरकार को कोरोना वैक्सीन की सीधी आपूर्ति करने से मॉडर्ना का इंकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. कोविड -19 वैक्सीन की आपूर्ति के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां राज्यों और निजी संस्थाओं के साथ जुड़ने के बजाय केंद्र के साथ सीधे सौदा करना पसंद कर रही हैं. इस समय दुनियाभर में लोगों की उम्मीदें वैक्सीन पर टिकी हुई है. भारत में भी वैक्सीन की कमी महसूस की जा रही है.कोविड -19 से निपटने के लिए एक मैसेंजर आरएनए वैक्सीन विकसित करने वाली बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना ने पंजाब सरकार के राज्य को वैक्सीन की सीधी आपूर्ति के अनुरोध को खारिज कर दिया है. अमेरिकी फर्म ने कहा कि उसकी नीति के अनुसार कंपनी केवल केंद्र सरकारों के साथ काम करती है. कंपनी ने कहा है कि हमारी डील केंद्र सरकार से होगी, इसलिए हम आपको वैक्सीन नहीं दे सकते.इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मॉडर्ना समेत कई वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए थे. अधिकारियों ने इन कंपनियों से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को वैक्सीन भेजने से इनकार कर दिया है.

    पंजाब के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश के मुताबिक सभी वैक्सीन निर्माताओं से सीधे तौर पर वैक्सीन खरीदने के लिए संपर्क किया गया. इन कंपनियों में स्पूतनिक-वी, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन शामिल हैं.

    वहीं पंजाब सरकार ने बयान जारी कर कहा कि मॉडनाज़् की नीति के मुताबिक वह भारत सरकार के साथ व्यवहार रखती है न कि राज्य सरकार के साथ. बता दें कि वैक्सीन की कमी की वजह से पंजाब को वैक्सीनेशन अभियान बीच में ही रोकना पड़ा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, 30 जून तक वैवाहिक कार्यक्रमों की नहीं होगी अनुमति
    Next Article भारत बायोटेक जून से शुरू कर सकता है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का परीक्षण

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.