Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत बायोटेक जून से शुरू कर सकता है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का परीक्षण
    Breaking News

    भारत बायोटेक जून से शुरू कर सकता है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का परीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर से अभी राहत भी नहीं मिली है कि तीसरी लहर को लेकर लोगों में डर पैदा हो गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. यही कारण है कि बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है.जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक जून से बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन पर परीक्षण शुरू कर सकता है. कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट एंड इंटरनेशनल एडवोकेसी हेड डॉ राचेस एला ने बताया कि कंपनी को तीसरी या चौथी तिमाही के अंत तक कोवैक्सिन के परीक्षण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूरी मिल सकती है.
    भारत बायोटेक से जुड़े एक सदस्य ने कहा कि हमारी मेहनत अब रंग ला रही है. हमारी टीम की ओर से तैयार किया गया टीका बेहतर तरीके से काम कर रहा है. हमें खुशी है कि टीका कारगर है और लोगों की जान बचा रहा है. जब हम काम खत्म कर घर वापस जाते हैं तो हमें यह अच्छा एहसास होता है. हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हम अपनी निर्माण क्षमता को 70 करोड़ खुराक तक बढ़ाएंगे.

    डॉ. राचेस एला ने कहा कोरोना महामारी के दौर में सरकार की ओर से जिस तरह से हमारी टीम को समर्थन मिला है उससे हमें काफी खुशी है. सरकार की मदद से ही हम आज यहां तक पहुंचने में कामयाब हो सके हैं. कोरोना वैक्सीन भारत बायोटेक और आईसीएमआर के संयुक्त प्रयास से तैयार की गई है. सरकार ने इसके लिए 1,500 करोड़ रुपये की खरीद का ऑर्डर दिया है. इससे हमें अपनी जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी. हम जल्द ही इसके लिए बैंगलोर और गुजरात में भी अपनी यूनिट खोल रहे हैं.
    हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने नेजल वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है. इस वैक्सीन के जरिए नाक के जरिए डोज दी जाएगी, जो कोरोना को मात देने में कारगर साबित हो सकती है. कंपनी के मुताबिक नेजल स्प्रे की सिर्फ 4 बूंदों की जरूरत होगी. नाक के दोनों छेदों में दो-दो बूंदें डाली जाएंगी. क्लीनिकल ट्रायल्स रजिस्ट्री के अनुसार, 175 लोगों को नेजल वैक्सीन दी गई है. इन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है. पहले और दूसरे ग्रुप में 70 वालंटियर रखे गए हैं और तीसरे में 35 वालंटियर रखे गए हैं. ट्रायल के नतीजे अभी आने बाक़ी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब सरकार को कोरोना वैक्सीन की सीधी आपूर्ति करने से मॉडर्ना का इंकार
    Next Article मौसम में दिखने लगा यास तूफान का असर, कई राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.