Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना को इंडियन वैरिएंट बताने पर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ पर प्रकरण दर्ज..!
    Headlines राजनीति

    कोरोना को इंडियन वैरिएंट बताने पर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ पर प्रकरण दर्ज..!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा वैश्विक महामारी को इंडियन कोरोना बताया, जिसपर भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने सायबर क्राइम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. भाजपा विधायकों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भदौरिया से कमलनाथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी, आज कमलनाथ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने लिखित शिकायत करते हुए कहा था कि कमलनाथ ने देश के सम्मान को चोट पहुंचाई है, उनके कारण देश की छबि धूमिल हुई है, शिकायत करने वालों में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल रहे. जिन्होने कहा कि एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने 21 मई को उज्जैन प्रवास के दौरान कहा था कि विदेशों में भारतीयों के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है, विदेशी भारत में कोरोना को इंडियन वैरिएंट बता रहे है, ब्रिटेन में इंडियन ड्राइवर्स की टैक्सी में कोई नहीं बैठ रहा है. इससे पहले कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि मप्र सरकार कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छिपा रही है. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ बिना किसी भी जानकारी के भारत का नाम अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम कर रहे है, इसी तरह उन्होने कांग्रेस विधायकों की वर्चुअल मीटिंग में उन्होने जिस तरह से किसानों को भड़काने व आग लगाने की चर्चा विधायकों से की, उसके प्रमाण भी पुलिस को मिले है, दोनों ही कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आते है, इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर किया जाए.
    डब्ल्यूएचओ कह रहा इंडियन वैरिएंट नहीं, फिर कमलनाथ को कहा से दिव्यज्ञान प्राप्त हुआ
    विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि डब्ल्यूएचओ कह रहा है कि यह इंडियन वैरिएंट नहीं है, फिर भी पूर्व सीएम कमलनाथ को यह दिव्यज्ञान कहां से प्राप्त हो गया, इंडियन वैरिएंट कहना, अंर्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को गफलत में पैदा करने वाला बयान है. श्री सारंग ने बताया कि कमल नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रदेश भर में कार्यकर्ता आवेदन दे रहें है.

    यह कहा कमलनाथ ने

    बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने अपने बयान में कहा कि जनवरी 2020 में कोरोना आया तो इसे हम चाइनीज कोरोना कहते थे, कहा जा रहा था कि ये चीन की लैबोरेटरी में बना है और किसी एक शहर से अया है, लेकिन आज हम कहा पहुंचे है, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने फ्लाइट इसलिए कैसिंल की है कि इंडियन कोरोना आ जाएगा, उन्होने छात्रों व वहां पर कार्यरत भारतीयों को इस डर से रोक दिया कि वे इंडियन कोरोना ला सकते है, दुनिया भर में देश इसलिए पहचाना जा रहा है, अब मेरा भारत कोविड का बन चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई में 1 करोड़ की चरस के साथ पकड़ाई 75 साल की बुजुर्ग महिला ड्रग पेडलर
    Next Article पीएम को पत्र लिखने और योगेंद्र यादव की भूमिका को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में उभरे मतभेद

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.