Author: Devanand Singh

जेरूसलम. अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधूने सोमवार को इतिहास रच दिया. संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता और उन्हें इसका ताज पहनाया गया. 80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए – 21 साल बाद भारत ने खिताब अपने नाम किया. संधू से पहले केवल दो भारतीयों साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. इस आयोजन का 70वां संस्करण इज़राइल के इलियट में आयोजित किया गया था, जहां 21 वर्षीय ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती.चंडीगढ़ निवासी मॉडल, जो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं. उनको पिछले साल…

Read More

रांची. झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान से चार दिन पहले लापता हुए एक मरीज का शव बरामद किया गया है. यह शख्स रिम्स के न्यूरो वार्ड से लापता हो गया था. परिजनों ने शव की शिनाख्त के बाद युवक की पहचान कर ली. परिजनों ने इसके साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए हैं. युवक के परिवार वालों ने अंग गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है. बता दें कि रिम्‍स से पहले भी कई बार मरीज भाग चुके हैं. ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे…

Read More

पटना. लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के अन्तर्राजातीय विवाह को लेकर भले उनके मामा साधु यादव विरोध कर रहे हैं लेकिन इस शादी का बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने खुलकर समर्थन किया है. सुशील मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी को अंतरजातीय विवाह करने को लेकर बधाई दी और कहा कि उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है. मोदी ने कहा कि तेजस्वी ने हिम्मत करके ऐसा किया है और तेजस्वी ने जो मानक बनाया उसे राजद के दूसरे लोग भी फॉलो करें. सुशील कुमार मोदी ने कहा…

Read More

औरंगाबाद. बिहार में रविवार को समाप्त हुए पंचायत चुनाव के बीच एक प्रत्याशी का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है. मामला औरंगाबाद जिले से जुड़ा है. पंचायत चुनाव के 10 वें चरण के तहत कुटुंबा प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में हारे हुए एक प्रत्याशी को अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई. वो हार से इस कदर बौखला गया कि अपने क्षेत्र के दलित वोटरों के बीच जा पहुंचा और वहां जाकर उसने दो मतदाताओं के साथ मारपीट तो की ही, उठक बैठक भी कराई. इतने से भी उस दबंग मुखिया प्रत्याशी का जी नहीं भरा तो उसने उन दोनों से…

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 12दिसंबर दिन रविवार2021???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : ********************* ✍️तालिबान राज के बाद भारत ने अफगानिस्तान को पहली बार भेजा दवाइयों का कंसाइनमेंट ✍️इमरान ख़ान का फ़ैसला क्या पाकिस्तान पर ही पड़ेगा भारी? ✍️मोदी और अखिलेश के बीच चले शब्द बाण ✍️कांग्रेस में बड़े चेंज का संकेत है ‘महंगाई हटाओ रैली’? हॉट सीट पर बैठेंगे राहुल! ✍️UP में बीजेपी-सपा में टक्कर, पंजाब में AAP चलाएगी…

Read More

मुखिया पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष सरपंच पद की उम्मीदवार मधुलता देवी के पक्ष में चुनावी हवा…रविवार को होगा मतदान चंदन शर्मा बेगूसराय के भवानंदपुर पंचायत परखंड में 12 दिसंबर यानि रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां पंचायत चुनाव में मुखिया और सरपंच पद के लिए 8-8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी पूर्व मुखिया स्व. रामशरण राय की बहू, राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह की बहू व कलमकार कृष्णकुमार राय की पत्नी मधुलता देवी के पक्ष में चुनावी हवा दिख रही है। इस परिवार…

Read More

नई दिल्ली. सरकार के आश्वासन और संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को किसान आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया था. हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS रावत और अन्य आर्मी अफसर और जवानों की मौत के चलते किसानों ने शुक्रवार को अपनी जीत का जश्न नहीं मनाया था लेकिन आज यानी 11 दिसंबर को बॉर्डर खाली करने से पहले किसान ‘विजय दिवस’ मना रहे हैं. घर लौटने से पहले बॉर्डर पर ही किसान एक संगठन एक ‘विजय रैली’ का भी आयोजन कर रहे हैं. बता दें कि गुरुवार से ही दिल्ली की सीमाओं से किसानों की वापसी का दौर शुरू हो…

Read More

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है. डेल्टा वैरिएंट की तुलना में यह वेरिएंट 5 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है और इस आंकलन का असर भी दिख रहा है. देश में अब तक इस वेरिएंट के 32 केस आ चुके हैं. अकेले महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र एक बार फिर डरा रहा है और ये डर यूपी तक पहुंच रहा है, क्योंकि देश के सबसे बड़े सूबे में चुनाव हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 7 नए मरीज सामने आए. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 11 मरीज मिल चुके…

Read More

फिल्म निर्माता अली अकबर ने अपनी पत्नी के साथ हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया. उन्होंने कहा है कि वे जनरल बिपिन रावत की मौत का अपमान करने वालों के चलते इस्लामछोड़ रहे हैं. कथित रूप से कई लोगों ने जनरल रावत की मौत से जुड़ी पोस्ट पर स्माइली इमोटिकॉन का इस्तेमाल किया था. बुधवार को तमिलनाडु के कुनूर जिले में हुए एक हादसे में सैन्य अधिकारी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकबर का कहना है कि इस्लाम के शीर्ष नेताओं ने भी बहादुर सैन्य अधिकारी को अपमानित करने वाले ऐसे राष्ट्र विरोधियों…

Read More

नई दिल्ली. टेलीकॉम सर्विसेज यूजर्स को भारती एयरटेल से सबसे ज्यादा शिकायत है. ट्राई को उसकी सेवाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं. इसके बाद वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो का नंबर है. संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में भारती एयरटेल की सर्विस से जुड़ी 16,111 शिकायतें मिली हैं. वोडाफोन आइडिया की सर्विस के खिलाफ 14,487 और रिलायंस जियो की सेवाओं के खिलाफ 7,341 शिकायतें दर्ज हुई हैं. वोडाफोन आइडिया के खिलाफ खराब सर्विस की 14,487 शिकायतें दर्ज हुई हैं. इनमें से 9,186 शिकायतें वोडाफोन की सेवाओं के…

Read More