Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RIMS के न्‍यूरो वार्ड से गायब मरीज का 4 दिन बाद मिला शव, परिजनों ने लगाया अंग गायब होने का आरोप
    Breaking News Headlines झारखंड

    RIMS के न्‍यूरो वार्ड से गायब मरीज का 4 दिन बाद मिला शव, परिजनों ने लगाया अंग गायब होने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान से चार दिन पहले लापता हुए एक मरीज का शव बरामद किया गया है. यह शख्स रिम्स के न्यूरो वार्ड से लापता हो गया था. परिजनों ने शव की शिनाख्त के बाद युवक की पहचान कर ली. परिजनों ने इसके साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए हैं. युवक के परिवार वालों ने अंग गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है. बता दें कि रिम्‍स से पहले भी कई बार मरीज भाग चुके हैं. ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं. गंभीर सवाल यह भी है कि आखिरकार अस्पताल के वार्ड से मरीज गायब कैसे हो गया?जानकारी के अनुसार, रिम्स के न्यूरो वार्ड से लापता होने वाले मरीज की पहचान नवीन कुमार सोनी (30) के तौर पर की गई है. मृतक नवीन डोभी का रहने वाला था. सिर में चोट लगने के कारण नवीन को पिछले 7 दिसंबर को रिम्‍स में भर्ती कराया गया था. न्‍यूरो वार्ड में भर्ती कराया गया नवीन 8 दिसंबर से अस्पताल से गायब था. अब जाकर उसका शव बरामद किया गया है. नवीन के परिजनों को शवगृह में बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई गई. परिजनों ने शव की पहचान करने के साथ ही नवीन के शरीर का अंग गायब होने का आरोप लगाया है.
    रांची रिम्स से अक्सर मरीजों के भागने की खबरें सामने आती रहती हैं. पिछले साल भी अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया था. मरीज रिम्स के सर्जरी विभाग में इलाजरत था. इलाज के दौरान मरीज का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी के बाद मरीज वार्ड के स्वास्थ्य कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था. कोरोना पॉजिटिव मरीज के भाग जाने के बाद अस्पताल और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया था.इस साल रिम्‍स से एक सजायाफ्ता नक्सली फरार हो गया था. काफी मशक्कत के बाद नक्सली कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ कालीजी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया का. उसके साथ उसका साथी आभूषण कारोबारी मुकेश कुमार भी पकड़ा गया था. दोनों को गुप्त सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने नई बाजार इलाके से दबोचा था. रिम्‍स से लगातार मरीजों के गायब होने या फिर भागने की घटना से अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव के अंतरजातीय विवाह के समर्थन में उतरे सुशील कुमार मोदी, कह दी बड़ी बात
    Next Article भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.